हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More

    Birmingham: शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सेवादारों ने बर्मिंघम में चलाया स्वच्छता अभियान

    Birmingham
    Birmingham: Birmingham: शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सेवादारों ने बर्मिंघम में चलाया स्वच्छता अभियान

    बर्मिंघम (सच कहूँ न्यूज)। Cleanliness Campaign: पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन मार्गदर्शन में डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत देश विदेश में मानवता भलाई के 168 कार्य कर रही है। इसी कड़ी के तहत इंग्लैंड के ब्लॉक बर्मिंघम की साध-संगत द्वारा मानवता भलाई के कार्य ‘ स्वच्छता अभियान’ ‘हो पृथ्वी साफ, मिटें रोग अभिशाप’ के अंतर्गत बर्मिंघम में गोस्पेल पार्क टिप्टन, सैंडवेल काउंसिल में सफाई अभियान चलाया गया। Birmingham

    सफाई अभियान में शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के 15 सेवादारों ने वहां के मूल नागरिकों के साथ मिलकर सेवा कार्य किया और 32 बड़े बैग कूड़ा इकट्ठा किया। शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सेवादारों की सेवा भावना की स्थानीय लोगों ने प्रशंसा की और इस प्रयास को सराहा। ब्लाक के जिम्मेवारों ने बताया कि बर्मिंघम में रह रही साध संगत पूज्य गुरुजी के वचनों पर अमल करते हुए मानवता भलाई कार्यों में बढ़ चढ़कर भाग लेती रहती है।

    यह भी पढ़ें:– बिजली गिरने से ढही पोल्ट्री फार्म की इमारत