हमसे जुड़े

Follow us

33.4 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More

    Blood Donation: लाल सिंह इन्सां ने 34वीं बार किया मानवता भलाई का ये सराहनीय कार्य

    Sirsa News
    Blood Donation: लाल सिंह इन्सां ने 34वीं बार किया मानवता भलाई का ये सराहनीय कार्य

    सिरसा (सच कहूँ न्यूज)। डेरा सच्चा सौदा के ब्लॉक लम्बी के एक सेवादार ने 34वीं बार इंसानियत की सेवा में अपनी भागीदारी निभाई है। अस्पताल में जब कोई मरीज अपना रक्तदान करने से मुकर जाता है और बहाने बनाकर अस्पताल से चला जाता है, तो डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालु पूज्य गुरु डॉ संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा से मरीज की जान बचाने के लिए दौड़े चले आते हैं। इनमें डेरा सच्चा सौदा के सेवादार लाल सिंह इन्सां गांव मेहना, ब्लॉक लम्बी (श्री मुक्तसर साहिब) भी शामिल हैं, जो 34वीं बार रक्तदान कर चुके हैं। लाल सिंह इन्सां ने आज 1 जुलाई 2025 को शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल के बापू मघर सिंह जी ब्लड बैंक में 34वीं बार रक्तदान कर मानवता के प्रति अपना फर्ज निभाया। Sirsa News

    आपको बता दें कि प्रेमी लाल सिंह इन्सां हर 3 महीने में रक्तदान करते रहते हैं। रक्तदान करने के बाद उन्होंने कहा कि मानवता की सेवा करने पर उन्हें गर्व महसूस होता है। उन्होंने कहा कि अगर उनके रक्त से किसी की जान बच पाती है, तो यह उनके लिए सबसे बड़ी खुशी की बात है। शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल के प्रशासन और ब्लड बैंक की टीम ने प्रेमी लाल सिंह इन्सां को सम्मानित भी किया। Sirsa News

    Haryana Monsoon: देख लो घग्घर की ताजा तस्वीर…. हरियाणा के इन जिलों और गांव में बढ़ा बाढ़ का खतरा…