हमसे जुड़े

Follow us

38.9 C
Chandigarh
Tuesday, April 21, 2026
More
    Home देश Haryana Flood...

    Haryana Flood: अगर आप हरियाणा के इस जिले में जा रहे हो तो संभल कर जाना, मौसम विभाग की चेतावनी

    Haryana Flood
    Haryana Flood: अगर आप हरियाणा के इस जिले में जा रहे हो तो संभल कर जाना, मौसम विभाग की चेतावनी

    प्रताप नगर,सच कहूं राजेंद्र कुमार। पिछले कुछ दिनों से कैचमेंट एरिया में लगातार हो रही भारी बरसात ने यमुना नदी के जल स्तर को खतरनाक स्थिति में पहुँचा दिया है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में हुई तेज बारिश का सीधा असर दिल्ली और हरियाणा से बहने वाली यमुना नदी पर पड़ा है। पहाड़ों से बड़ी मात्रा में पानी छोड़ने के कारण नदी का जल स्तर एक लाख क्यूसेक के पार पहुँच गया है। इससे निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है। प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और बाढ़ नियंत्रण विभाग अलर्ट मोड पर है।

    Haryana Railway: 1971 में की थी नई रेलवे लाइन की मांग, अब हरियाणा के इस जिले में बनेगी रेलवे लाइन

    यमुना का जल स्तर अचानक बढ़ने से नदी के किनारे बसे गांवों और बस्तियों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। खेतों में खड़ी फसलें पानी में डूबने लगी हैं, जिससे किसानों को भारी नुकसान का डर सता रहा है। वहीं, नदी किनारे रह रहे परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने कई राहत शिविरों की व्यवस्था शुरू कर दी है और लोगों को अलर्ट किया जा रहा है कि वे नदी के आसपास न जाएं।

    पानी की बढ़ती रफ्तार ने निचले पुलों और संपर्क मार्गों को भी खतरे में डाल दिया है। कई जगह सड़क मार्ग बाधित होने लगे हैं, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। यातायात विभाग ने चेतावनी जारी कर लोगों को सुरक्षित रास्तों का प्रयोग करने की सलाह दी है। इसके अलावा, दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में भी बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है क्योंकि यमुना में छोड़ा गया अतिरिक्त पानी सीधे राजधानी के निचले हिस्सों की ओर बढ़ता है।

    विशेषज्ञों का कहना है कि यदि बारिश का सिलसिला इसी तरह जारी रहा तो यमुना का जल स्तर और भी बढ़ सकता है। इस स्थिति में निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा और गहरा जाएगा। प्रशासन ने बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर दिया है तथा राहत और बचाव दलों को तैयार रहने के आदेश दिए गए हैं। नावों और एनडीआरएफ की टीमों को भी तैनात किया जा रहा है ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके