हमसे जुड़े

Follow us

36.2 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा पुलिसकर्मी बत...

    पुलिसकर्मी बताकर फिरौती मांगने के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

    Faridabad News
    Faridabad News: पुलिसकर्मी बताकर फिरौती मांगने के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

    फरीदाबाद (सच कहूँ/सागर दहिया)। Faridabad News: फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, इसी कड़ी में अपराध शाखा बार्डर की टीम ने अपहरण कर फिरौती मांगने के मामले में 2 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने आप को पुलिसकर्मी बता रहे थे। Faridabad News

    पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि ज्ञानचंद वासी धीरज नगर ने थाना पल्ला में दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसका छोटा भाई पिंटू उसके साथ रहता है। वह किसी काम से शहर से बाहर गया हुआ था। 16 अगस्त को शाम के समय जब पिंटू के पास कॉल किया तो उसने कॉल नही उठाया। बार बार कॉल करने के बाद एक व्यक्ति ने कॉल उठाया और बोला कि वह पुलिस कांस्टेबल बोल रहा है। उसके भाई को अवैध कट्टा के केस में बंद करेंगे, भाई को छुडवाना है तो 8000 रुपये लेकर नया पुल सरस्वती कॉलोनी के पास आ जाओ। जिस शिकायत पर थाना पल्ला में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। Faridabad News

    उन्होंने आगे बताया कि मामलें की गंभीरता के मध्यनजर अपराध शाखा बार्डर को त्वरित कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया। जिसपर अपराध शाखा बार्डर की टीम ने राजेश(25) वासी सरस्वती कालोनी फरीदाबाद व दीपक(29) वासी जिला फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है।

    प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि 16 अगस्त को पिंटू अपने गांव बिहार से फरीदाबाद आया था तथा जब वह बाईपास रोड नया पुल सेक्टर 37 पर आॅटो से उतरा तो आरोपी राजेश व दीपक ने उसका अपहरण कर लिया। उसको मोटरसाईकिल पर बैठाकर राजेश के मकान सरस्वती कालोनी पर ले गये। जहॉ उसे एक कमरे में बंद कर दिया। अपने आपको पुलिस कर्मचारी बतलाकर फिरौती के लिए शिकायतकर्ता के पास फोन कर दिया। दोनों आरोपी नशा करने के आदी है। अधिक पूछताछ के लिए दोनों आरोपियों को 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। Faridabad News

    यह भी पढ़ें:– Yamuna River: यमुना नदी के उफान पर आने से कलेसर रेंज के प्रोटेक्टड फारेस्ट मांडेवाला में 10 एकड़ से अधिक जंगल पानी में बह गया