हमसे जुड़े

Follow us

20.8 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी ऑपरेशन सवेरा ...

    ऑपरेशन सवेरा के तहत मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, स्मैक बरामद

    Kairana News
    Kairana News: ऑपरेशन सवेरा के तहत मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, स्मैक बरामद

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कोतवाली पुलिस ने ‘ऑपरेशन सवेरा’ के तहत चेकिंग के दौरान एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 100 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपी का पुलिस ने चालान कर दिया है। Kairana News

    डीआईजी सहारनपुर के कुशल नेतृत्व में पुलिस की ओर से परिक्षेत्र के अंतर्गत मादक पदार्थों, नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी रोकथाम हेतु विशेष अभियान ऑपरेशन सवेरा:नशे के अंधकार से, जीवन के उजाले की ओर” चलाया जा रहा है, जिसके मद्देनजर सोमवार को कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 100 ग्राम स्मैक बरामद हुई है।

    पकड़े गए आरोपी ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम व पता नौशाद निवासी मोहल्ला रेतेवाला कस्बा कैराना बताया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की सम्बंधित धारा के तहत मुकदमा दर्ज करके उसका चालान कर दिया है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– एनडीआरएफ की टीम ने यमुना में चलाया सर्च अभियान, नतीजा सिफर