हमसे जुड़े

Follow us

29.6 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी जानलेवा हमले ...

    जानलेवा हमले का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जेल रवाना

    Kairana Crime News
    Kairana Crime News: जानलेवा हमले का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जेल रवाना

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana Crime News: पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। विगत 27 अप्रैल को हाशिम निवासी ग्राम मण्डावर ने गांव के ही कुछ लोगो के खिलाफ घर में घुसकर गाली-गलौच व जानलेवा हमला करने के आरोप में कोतवाली कैराना पर मुकदमा दर्ज कराया था। एसपी शामली ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करके जेल भेजने के निर्देश दिए थे।

    इसी क्रम में कोतवाली पुलिस ने बुधवार को एसपी शामली रामसेवक गौतम के निर्देशानुसार वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत जानलेवा हमले के नामजद आरोपी तासीम उर्फ शम्भू निवासी ग्राम मण्डावर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का चालान कर दिया है। Kairana Crime News

    यह भी पढ़ें:– न्यू विकास सीनियर सेकेंडरी स्कूल चामल में युवाओं ने रक्तदान कर दिया नशा मुक्ति का संदेश