हमसे जुड़े

Follow us

29.6 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी मोहल्ला आर्यप...

    मोहल्ला आर्यपुरी में जानलेवा हमले का वांछित आरोपी दबोचा

    Kairana News
    Kairana News: मोहल्ला आर्यपुरी में जानलेवा हमले का वांछित आरोपी दबोचा

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। विगत मंगलवार को कस्बे के मोहल्ला इकरामपुरा निवासी मुबारिक ने कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराया था। बताया कि कुछ लोगो ने उसके भाई मोहसीन को जानलेवा हमला करके गम्भीर रूप से घायल कर दिया था। एसपी शामली ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करके जेल भेजने के निर्देश दिए थे। Kairana News

    इसी क्रम में कोतवाली पुलिस ने बुधवार को एसपी शामली रामसेवक गौतम के निर्देशानुसार वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत जानलेवा हमले के नामजद आरोपी साहिल निवासी मोहल्ला आर्यपुरी कस्बा कैराना को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का चालान कर दिया है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, 13.60 ग्राम स्मैक बरामद