हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा दिव्यांग लड़क...

    दिव्यांग लड़की के परिजनों को उसकी पेंशन लगवाने के लिए धक्के खाने को मजबूर

    Pratap Nagar News
    Pratap Nagar News: दिव्यांग लड़की के परिजनों को उसकी पेंशन लगवाने के लिए धक्के खाने पर मजबूर

    प्रताप नगर (सच कहूँ/राजेंद्र कुमार)। Pratap Nagar News: सरकार की ऑनलाइन प्रणाली की विडम्बना देखिए एक शत प्रतिशत दिव्यांग लड़की के परिजनों को उसकी पेंशन लगवाने के लिए धक्के खाने पर मजबूर होना पड़ रहा है। शत प्रतिशत दिव्यांग का सर्टिफिकेट और ऑनलाइन अप्लाई करने के लगभग तीन साल के बाद भी दिव्यांग की पेंशन नहीं लग पाई है और दिव्यांग लड़की के परिजनों को इसके लिए दिव्यांग के कागजात और अप्लाई के लिए जगह जगह जाना पड़ रहा है लेकिन उसके बाद दिव्यांग लड़की की पेंशन नहीं लग पाई है। दिव्यांग लड़की की मां अंगूरी ने बताया कि उसके पास तीन लड़कियां है। बड़ी लड़की की शादी कर दी। Pratap Nagar News

    उससे छोटी लड़की दिव्यांग है और उससे छोटी लड़की अभी कुंवारी है। बच्चों के पिता की कुछ साल पहले मृत्यु हो गई। परिवार में कमाने वाला कोई नहीं है। दिव्यांग लड़की की कई साल से पेंशन के लिए धक्के खा रहे है ताकि दिव्यांग लड़की के खर्चे के साथ साथ घर का थोड़ा बहुत खर्चा चल जाय लेकिन आज तक उनकी लड़की की पेंशन नहीं लग पाई है। उनकी दिव्यांग लड़की की उम्र 26 वर्ष है। गांव के सरपंच सचिन राणा ने बताया कि दिव्यांग लड़की रितु जिसकी पेंशन के लिए उन्होंने भी कई बार अधिकारी और नेताओं के सामने गुहार लगाई लेकिन लड़की की पेंशन नहीं लग पा रही है। दिव्यांग लड़की के परिजनों और गांव के सरपंच ने सरकार से दिव्यांग लड़की की जल्द से जल्द पेंशन लगाने की मांग की है।

    यह भी पढ़ें:– सुनीता साईं ने संभाला जिला शिक्षा अधिकारी का कार्यभार, शिक्षा सुधार को लेकर जताई प्राथमिकताएं