कैराना। कस्बे की टीचर्स कॉलोनी में स्थित योग साधना केंद्र डीके कॉन्वेंट स्कूल में भारतीय योग संस्थान का 59वां दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर पहुंचे आर्यसमाज के विद्वान योग ज्ञाता पुरोहित विजय भारद्वाज ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन व भारतीय योग संस्थान के संस्थापक प्रकाशलाल की तस्वीर के सामने पुष्प अर्पित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात संजय राजवंशी ने ओम के उच्चारण व गायत्री मंत्र के साथ योग कक्षा का प्रारंभ किया। वहीं, वीरेंद्र सैनी ने अश्वत्थान आसन, नरेंद्र ने त्रिकोणासन, रेनू राजवंशी ने कोणासन, घनश्याम ने मंडूकासन, विक्की ने हास्यासन, मांगेराम ने त्रियक भुजनगासन, डॉ प्रमोद ने शलभ आसन, अमन वर्मा ने उत्तानपादासन, संजय गर्ग ने अर्द्ध हलासन, बबीता गर्ग ने मरकट आसन, सुमन रोहिला ने सेतुबंध आसन व दीपक वर्मा ने ताड़ासन का सुंदर अभ्यास कराया। आखिर में संजय राजवंशी ने संस्थान तथा साहित्य सामग्री के बारे में विस्तार से बताया।
ताजा खबर
अपराध के प्रति कड़ा रुख; भगवंत मान सरकार के ‘अपराध-मुक्त’ पंजाब के लक्ष्य को साकार कर रहीं महिला पुलिस कर्मी
मोहाली। पंजाब पुलिस की मह...
Punjab Women Scheme: मान सरकार ने महिलाओं को दी बड़ी सौगात! हर महीने 1000-1500 रुपए की स्कीम की लॉन्च
Punjab Government Scheme:...
Viral Video: थाना डेहलों के बाहर भड़काऊ वीडियो बनाने वाला युवक गिरफ्तार
वायरल वीडियो में फायरिंग ...
Chhattisgarh Boiler Blast: छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट, 9 मरे
Chhattisgarh Boiler Blast...
आरटीआई मांगने वाले ग्रामीण को हनीट्रैप में फंसाने की साजिश, महिला सरपंच समेत चार पर केस
प्लॉट, मकान और रुपये का ल...
Rania Bakery Fire: रानियां में बेकरी में लगी आग, हजारों का सामान स्वाहा
भट्ठी से निकली चिंगारी बन...















