कैराना। कस्बे में स्थित गौशाला भवन में रामलीला महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। 16 वें दिन की लीला के दौरान दिखाया गया कि जब रावण को पता लगता है कि लक्ष्मण की मूर्च्छा खुल गई है तो वह अपने भाई कुंभकर्ण को युद्ध भूमि में जाने के लिए कहता है। कुंभकर्ण लंकेश को समझाता है कि राम साधारण मानव नहीं है, परंतु कुंभकर्ण के मुख से दुश्मन की प्रशंसा सुनकर रावण क्रोध से भर उठता है। वह कुंभकर्ण को खूब भला-बुरा कहता है। रावण के क्रोध को देखकर आखिरकार कुंभकर्ण युद्ध के लिए चला जाता है। वहां पर कुंभकर्ण की पराजय होती है और वह मारा जाता है। इसके बाद मेघनाथ युद्ध के लिए जाता है। लक्ष्मण और मेघनाथ के बीच भयंकर युद्ध होता है। आखिर में मेघनाथ भी लक्ष्मण के हाथों वीरगति को प्राप्त हो जाता है। कुंभकर्ण व मेघनाथ के वध से रावण की सेना में हाहाकार मच जाता है। वहीं, मेघनाथ की मृत्यु का समाचार सुनकर सुलोचना व्यथित हो उठती है। वह राम के दल में अपने पति मेघनाथ का शीश मांगने के लिए जाती है। राम का अभिनय राजेश प्रजापत, रावण का शगुन मित्तल व कुंभकर्ण का राकेश सपरेटा ने किया।
ताजा खबर
Punjab Women Scheme: मान सरकार ने महिलाओं को दी बड़ी सौगात! हर महीने 1000-1500 रुपए की स्कीम की लॉन्च
Punjab Government Scheme:...
Viral Video: थाना डेहलों के बाहर भड़काऊ वीडियो बनाने वाला युवक गिरफ्तार
वायरल वीडियो में फायरिंग ...
Chhattisgarh Boiler Blast: छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट, 9 मरे
Chhattisgarh Boiler Blast...
आरटीआई मांगने वाले ग्रामीण को हनीट्रैप में फंसाने की साजिश, महिला सरपंच समेत चार पर केस
प्लॉट, मकान और रुपये का ल...
Rania Bakery Fire: रानियां में बेकरी में लगी आग, हजारों का सामान स्वाहा
भट्ठी से निकली चिंगारी बन...
भाजपाईयों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर को अर्पित किए श्रद्धासुमन
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...
शादी समारोह के बीच घर में घुसकर तोड़फोड़ व लूट, दी जान से मारने की धमकी
हनुमानगढ़। शादी समारोह के ...















