नयी दिल्ली रेलवे ने सोशल मीडिया पर रेलवे से संबंधित भ्रामक वीडियो प्रसारित कर यात्रियों में भ्रम और असंतोष फैलाने की कोशिश करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा है कि ऐसे लोगों को खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। रेलवे की ओर से शनिवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि रेलवे प्रशासन ने रेलवे से जुड़े भ्रामक वीडियो साझा करने वाले सोशल मीडिया हैंडल्स के खिलाफ सख्त कदम उठाने जा रहा है। इस त्योहार के सीजन में कुछ सोशल मीडिया हैंडल्स पर पुरानी या भ्रामक वीडियो वायरल कर यात्रियों में भ्रम और असंतोष फैलाया जा रहा है। रेलवे प्रशासन ने कहा कि अब तक 20 से ज्यादा ऐसे सोशल मीडिया हैंडल्स की पहचान कर प्राथमिकी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। रेलवे द्वारा सोशल मीडिया पर 24 घंटे निगरानी कर ऐसे असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। रेलवे ने सभी सोशल मीडिया यूजर से अपील की है कि बिना तथ्यों की जांच किए स्टेशनों पर भीड़भाड़ तथा अन्य वीडियो को साझा करने से बचें। इसके साथ ही रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वह केवल आधिकारिक रेलवे नोटिफिकेशन और आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स एक्स, फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब @रेलमिनइंडिया पर ही भरोसा करें।
ताजा खबर
सच्चाई की जीत, पूज्य गुरु जी छत्रपति हत्याकांड मामले में बरी
चंडीगढ़। माननीय पंजाब व हर...
Haryana Education News: अब कक्षा 6 से 12 तक भी होगी अभिभावक-शिक्षक बैठक
विद्यार्थियों की पढ़ाई और ...
UPSC Result: नरवाना की बेटी स्वाति आर्य ने यूपीएससी में 366वीं रैंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान
नरवाना (सच कहूँ/राहुल)। U...
Road Accident: नाभा-भादसों रोड़ पर हादसा, दो लोगों की मौत, डेढ़ दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल
कई की हालत गंभीर होने पर ...
धूरी अस्पताल में चोरी का मामला सुलझा, पांच आरोपी गिरफ्तार
18,560 गोलियां, एक कंप्यू...
Mission Viksit Bathinda: मिशन विकसित बठिंडा के तहत मेयर पदमजीत सिंह ने सामुदायिक केंद्र का नींव पत्थर रखा
बठिंडा के वार्ड नंबर 18 म...
Rojgar Mela: पंजाब के इस जिले में 10 मार्च को रोजगार मेला लगेगा
आई.टी.आई. मानसा में रोजगा...
पुलिस ने गुमशुदा 40 मोबाइल फोन बरामद कर फोन मालिकों को सौंपे
खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। K...
कबीरपुर की राजस्व संपदा में बने अवैध निर्माण पर चला पीला पंजा
खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। K...
Kairana Firing News: जान से मारने की नीयत से फायरिंग का आरोप, मुकदमा दर्ज
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...















