हमसे जुड़े

Follow us

34.2 C
Chandigarh
Tuesday, April 21, 2026
More

    Kairana Firing News: जान से मारने की नीयत से फायरिंग का आरोप, मुकदमा दर्ज

    Kairana Firing News
    Kairana Firing News: जान से मारने की नीयत से फायरिंग का आरोप, मुकदमा दर्ज

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana Firing News: मोहल्ला आलकलां निवासी युवक ने मोहल्ले के ही एक युवक पर बिजली चोरी की झूठी शिकायत करने के विरोध पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराया है। कस्बे के मोहल्ला आलकलां निवासी पंकज ने कोतवाली कैराना पर मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि मोहल्ले के ही अर्जुन नामक युवक ने विद्युत विभाग में उसके विरुद्ध बिजली चोरी की झूठी शिकायत की थी। जब उसने झूठी शिकायत करने की बाबत उक्त अर्जुन से पूछा तो वह आगबबूला हो गया। इसी दौरान आस-पास के लोगो ने उसे समझा-बुझाकर शांत कर दिया। आरोप है कि युवक शांत होने की बजाय और ज्यादा आक्रामक हो गया।

    आरोपी युवक विगत बुधवार को दोपहर करीब एक बजे उसके खेत पर पहुंच गया और गाली-गलौच करते हुए मारपीट करने लगा। शोर-शराबा सुनकर खेत पर पहुंचे पड़ोसियों ने आरोपी युवक से उसे छुड़ाया। इसके बाद, वह अपने घर आ गया। आरोप है कि आरोपी हाथ में तमंचा लेकर उसके घर पर आ गया और जान से मारने की नीयत से उसके ऊपर फायर कर दिया, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। इसके बाद, वह फिर से अपने खेत पर चला गया। जहां पर पहुंचकर आरोपी अर्जुन ने तमंचे से उसके ऊपर फायर किया, जिससे वह बामुश्किल बच पाया। पीड़ित ने आरोपी के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने की मांग की है। वहीं, आरोपी युवक की तमंचे के साथ में फोटो सोशल मीडिया पर वायरल है। उधर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। Kairana Firing News

    यह भी पढ़ें:– एमडीएमए तस्करों की महिलाओं ने आत्मदाह की पुलिस को दी धमकी