हमसे जुड़े

Follow us

34.2 C
Chandigarh
Monday, April 20, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान एमडीएमए तस्कर...

    एमडीएमए तस्करों की महिलाओं ने आत्मदाह की पुलिस को दी धमकी

    Gurugram Crime News
    सांकेतिक फोटो

    चित्तौड़गढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Chittorgarh News: राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार थाना क्षेत्र में नशीला पदार्थ एमडीएमए फैक्ट्री तोड़ने पहुंची पुलिस एवं प्रशासन के सामने फरार एवं गिरफ्तार तस्करों की महिलाओं ने खुद पर डीजल, पेट्रोल उड़ेलने के ााथ घर में आग लगा दी और कार्रवाई नहीं होने दी। वृत्ताधिकारी शिवन्या सिंह ने शुक्रवार को बताया कि गत जनवरी में पुलिस ने जीवानायकों का खेड़ा में जगदीश बंजारा के मकान पर दबिश देकर बड़ी मात्रा में एमडीएमए रसायन, ड्रोन एवं अन्य उपकरण के अलावा 14 लाख रुपये नगद पकड़कर मादक पदार्थ फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था, तब मौके से जगदीश एवं उसके दोनों पुत्र फरार हो गये थे। इनमें जगदीश को हाल ही में पकड़ लिया गया।

    उन्होंने बताया कि नशीले पदार्थ के तस्करों के विरुद्ध अभियान के तहत पुलिस ने गंगरार तहसील से उक्त फैक्ट्री स्थल के कागजात मांगे, तो वहां पर इस सम्पत्ति के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले। इस पर न्यायालय तहसीलदार से इस सम्पत्ति को ध्वस्त करने के आदेश लेकर वह खुद, थानाधिकारी, तहसीलदार, पटवारी के साथ भारी मात्रा में पुलिस दल लेकर पहुंचे, तो मौके पर ग्रामीण एकत्र होकर विरोध करने लगे। सिंह ने बताया कि इसी बीच घर के अंदर मौजूद तस्करों के परिवार की महिलाओं ने खुद पर डीजल-पेट्रोल डालकर कार्रवाई करने पर आत्मदाह की धमकी देते हुए घर में ही कुछ जगह आग लगा दी। मौके पर हालात देखकर पुलिस और तहसीलदार लौट आये। उन्होंने बताया कि उक्त महिलाओं सहित ग्रामीणों के विरुद्ध राजकार्य में बाधा डालने का एक मामला तहसीलदार ने गंगरार थाने में दर्ज करवाया है। Chittorgarh News