हमसे जुड़े

Follow us

33 C
Chandigarh
Wednesday, March 11, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी जानलेवा हमले ...

    जानलेवा हमले का सातवां आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

    Kairana News
    Kairana News: जानलेवा हमले का सातवां आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: चार माह पूर्व गांव बसेड़ा में घर में घुसकर जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा है। पुलिस ने घटना में शामिल सभी सात आरोपियों को जेल भेज दिया है।विगत 07 अगस्त को राजुल निवासी ग्राम बसेडा ने कुछ लोगो पर घर में घुसकर मारपीट व जान से मारने की नीयत से फायर करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली कैराना पर मुकदमा दर्ज कराया था। एसपी शामली ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को मामले की जांच करके आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।

    मंगलवार को एसपी शामली नरेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देश पर वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत दभेड़ी खुर्द चौकी प्रभारी एसआई जितेंद्र त्यागी ने जानलेवा हमले के मामले में वांछित चल रहे आरोपी सद्दाम निवासी ग्राम बसेड़ा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को चालान करके जेल भेज दिया। वहीं, चौकी प्रभारी ने बताया कि घटना में शामिल सभी आरोपी गिरफ्तार करके जेल भेजे जा चुके है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– यूनिवर्सिटी फायरिंग विवाद: अब दूसरे पक्ष ने पुलिस को दी शिकायत, 6 नामजद सहित अन्य पर मामला दर्ज