हमसे जुड़े

Follow us

37.4 C
Chandigarh
Sunday, April 26, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा साइंस ओलंपिया...

    साइंस ओलंपियाड में द स्टैनफोर्ड स्कूल के छात्रों का दबदबा

    Kharkhoda News
    Kharkhoda News: साइंस ओलंपियाड में द स्टैनफोर्ड स्कूल के छात्रों का दबदबा

    खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Kharkhoda News: थाना खुर्द गांव में स्थित द स्टैनफोर्ड स्कूल के छात्रों ने साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय ओलंपियाड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय के 44 विद्यार्थियों ने ओलंपियाड परीक्षा उत्तीर्ण की। चौथी कक्षा की मेधावी छात्रा काव्या ने विज्ञान विषय में जोनल टोपर में गोल्ड पदक हासिल करके शानदार प्रदर्शन किया। वहीं सत्र 2025–26 में 44 विद्यार्थियों ने विज्ञान विषय की ओलंपियाड परीक्षा उत्तीर्ण की व 8 गोल्ड पदको पर कब्जा किया। Kharkhoda News

    विद्यालय चेयरमैन उत्सव दहिया ने कहा कि छात्रों की यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। अपने विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र: पहली कक्षा की श्रेया, दूसरी कक्षा के जयंत एवं वेदिका, चौथी कक्षा की काव्या और आठवीं कक्षा के पारस सैनी, राशि, किंजल, आरुष दहिया शामिल है। 44 विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपप्रधानाचार्या कुमारी सरिता, शिक्षिका: कीर्ति, मोनिका, काजल, रितु कुमार, नीलम लाकड़ा भी उपस्थित रहे। Kharkhoda News

    यह भी पढ़ें:– जसबीर सिंह राठी बने लेफ्टिनेंट, बहन व पिता भी हैं सेना में उच्च पदों पर