हमसे जुड़े

Follow us

37.4 C
Chandigarh
Sunday, April 26, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा शक्ति केंद्र ...

    शक्ति केंद्र प्रमुखों की बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर: सुखबीर

    Pehowa News
    Pehowa News: शक्ति केंद्र प्रमुखों की बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर: सुखबीर

    पिहोवा (सच कहूँ न्यूज़)। Pehowa News: भारतीय जनता पार्टी के बाखली मंडल अध्यक्ष सुखबीर सिंह इस्हाक़ की अध्यक्षता में अनाज मंडी पिहोवा स्थित किसान विश्राम गृह में शक्ति केंद्र प्रमुखों की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता राजकुमार सैनी ने शिरकत की। बैठक में भाजपा के विभिन्न पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा केंद्र व हरियाणा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। Pehowa News

    उपस्थित कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। पूर्व जिला अध्यक्ष राजकुमार सैनी ने कहा कि भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, जिसमें हर कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि शक्ति केंद्र प्रमुख पार्टी की रीढ़ होते हैं और उनका दायित्व है कि वे सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाकर आम जनता को उनका लाभ दिलाएं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं और बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाएं।

    मंडल अध्यक्ष सुखबीर सिंह इस्हाक़ ने कहा कि इस प्रकार की बैठकें संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि सभी शक्ति केंद्र प्रमुखों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए पार्टी की योजनाओं और नीतियों को आम जनता तक पहुंचाना चाहिए। उन्होंने भरोसा जताया कि सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में अपना योगदान देंगे। बैठक के अंत में संगठनात्मक मजबूती और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। Pehowa News

    यह भी पढ़ें:– DA Hike: कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! सैलरी में रिकॉर्ड बढ़ोतरी के संकेत, सरकार ले सकती है फैसला