हमसे जुड़े

Follow us

37.4 C
Chandigarh
Sunday, April 26, 2026
More

    भीषण गर्मी में राहगीरों को मिल रही राहत का सांस: ब्लॉक संगरिया की साध-संगत ने शुरू की ठंडे पानी की प्याऊ

    Sangaria News
    Sangaria News: भीषण गर्मी में राहगीरों को मिल रही राहत का सांस: ब्लॉक संगरिया की साध-संगत ने शुरू की ठंडे पानी की प्याऊ

    संगरिया (सच कहूँ/सुरेन्द्र जग्गा)। Sangaria News: डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणाओं पर चलते हुए ब्लॉक संगरिया की साध-संगत द्वारा जनसेवा की एक अनूठी मिसाल पेश की गई है। शुक्रवार को भीषण गर्मी के मद्देनजर स्थानीय सामुदायिक राजकीय चिकित्सालय के मुख्य द्वार पर राहगीरों के लिए ठंडे पानी की प्याऊ का शुभारंभ किया गया। इस सेवा की खास बात यह है कि पानी को ठंडा रखने के लिए मिट्टी के मटकों का उपयोग किया गया है। मुख्य बस स्टैंड और चिकित्सालय मार्ग होने के कारण यहाँ से प्रतिदिन हजारों राहगीर गुजरते हैं, जिन्हें अमरा राम इन्सां नियमित रूप से जल सेवा प्रदान करेंगे। Sangaria News

    प्याऊ के शुभारंभ अवसर पर चिकित्सालय प्रभारी डॉ. अरविंद शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद डेल्लु, समाजसेवी लखन करवा, कुलदीप कटारिया, सुभाष पोटलिया और ओम प्रकाश बुडानिया इन्सां विशेष रूप से उपस्थित रहे। ठंडे पानी की प्याऊ की सेवा में शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के जिम्मेवार भाई लालचंद इन्सां, ब्लॉक के प्रेमी सेवक ओमप्रकाश बुडानिया इन्सां, संगरिया के प्रेमी सेवक जसविंदर सिंह इन्सां, सच्ची प्रेमी समिति सेवादार लवली गर्ग इन्सां, गुरचरण खोसा इन्सां, सुरजीत खोसा इन्सां, महेश गोयल इन्सां, सुभाष गोदारा इन्सां, संदीप बाघला इन्सां, दलीप इन्सां, सुरजभान इन्सां, पवन इन्सां, विजय चुघ इन्सां, स्वराज इन्सां, अजीत सिंह इन्सां, नरेश इन्सां, सुभाष गोदारा इन्सां, ब्रिज लाल इन्सां, गिरधारी लाल इन्सां, राजू मलोटिया इन्सां, राज कुमार तनेजा बूटा राम आदि ने अपनी सेवाएं दी।

    निरंतर जारी हैं भलाई के कार्य | Sangaria News

    अतिथियों ने सेवादारों के जज्बे की सराहना करते हुए कहा कि चिलचिलाती धूप में ‘जल सेवा’ ही सर्वोपरि सेवा है। उन्होंने कहा कि डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालु हमेशा लोक भलाई के कार्यों में अग्रणी रहते हैं। शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के जिम्मेवार लालचंद इन्सां ने बताया कि इस मार्ग पर पानी की उचित व्यवस्था न होने के कारण प्रतिवर्ष यहाँ प्याऊ लगाई जाती है। गौरतलब है कि साध-संगत द्वारा इससे पूर्व पक्षियों के लिए परिंडे लगाने का अभियान भी शुरू किया गया था। इस मानवीय कार्य को देखकर राहगीर राहत की सांस ले रहे हैं और सेवादारों सहित पूज्य गुरुजी का आभार व्यक्त कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें:– भवानीगढ़-संगरूर हाईवे पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 से अधिक हिरासत में