हमसे जुड़े

Follow us

41.7 C
Chandigarh
Sunday, April 26, 2026
More
    Home राज्य पंजाब जंग में भागने...

    जंग में भागने वाले गद्दार, नैतिकता के आधार पर राज्यसभा सदस्य अपने पद से दें इस्तीफा: दीपक बाली

    Chandigarh
    Chandigarh जंग में भागने वाले गद्दार, नैतिकता के आधार पर राज्यसभा सदस्य अपने पद से दें इस्तीफा: दीपक बाली

    चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी पंजाब के महासचिव दीपक बाली ने आम आदमी पार्टी द्वारा नियुक्त राज्यसभा सदस्यों द्वारा भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के फैसले की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की ये नीतियां सीधे तौर पर लोकतंत्र के विरुद्ध हैं। दीपक बाली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है कि “जंग में मरने वाले को शहीद, जीतने वाले को योद्धा और भागने वाले को गद्दार कहते हैं”। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो लोग भारतीय जनता पार्टी के दबाव में पार्टी छोड़ रहे हैं, वे पंजाब के लोगों के साथ गद्दारी कर रहे हैं।

    महासचिव बाली ने कहा कि पंजाब से नियुक्त सभी राज्यसभा मेंबर चुनाव के जरिए राज्यसभा मेंबर नहीं बने हैं। उन्हें आम आदमी पार्टी के नेशनल कन्वीनर श्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब के हितों को राज्यसभा में उठाने के लिए राज्यसभा मेंबर बनाया गया था, ताकि पंजाब के किसानों, मजदूरों, व्यापारियों, उद्योगपतियों, कर्मचारियों और आम लोगों की आवाज और उनके हकों की बात राज्यसभा में बुलंद की जा सके।

    दीपक बाली ने आगे कहा कि इन सदस्यों ने पंजाब के हकों की बात तो क्या करनी थी, उल्टा जिस पार्टी और नेताओं ने उन्हें राज्यसभा जैसी प्रतिष्ठित मेंबरशिप के लिए नियुक्त किया, उनके खिलाफ अपनी राजनीति करनी शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि अगर उनमें हिम्मत और नैतिकता है, तो उन्हें तुरंत राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा दे देना चाहिए और पंजाब आकर किसी भी जगह से अपनी काबिलियत साबित करें। बाली ने साफ किया कि आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब में श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में लोगों की सेवा के लिए पूरी तरह से डटी हुई है और आम आदमी पार्टी के नेशनल कन्वीनर श्री अरविंद केजरीवाल की लीडरशिप में पूरी तरह से एकजुट है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के दबाव में आकर पंजाब के लोगों के साथ गद्दारी करने वालों को पंजाब के लोग कभी मुंह लगाएंगे। बाली ने भारतीय जनता पार्टी को लोकतंत्र विरोधी गंदी चालें बंद करने की मांग की है।