मानवाधिकार दिवस पर रोवर स्काउट को प्रमाण पत्र प्रदान
World Human Rights Day: हनुमानगढ़। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ हनुमानगढ़ टाउन के तत्वावधान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (फोर्ट) के परिसर में मानवाधिकार दिवस पर प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर सुरेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पवन सरावगी का ट्रेनिंग काउंसलर कृष्ण लाल ने स्कार्फ पहना कर उनका अभिनंदन किया। Hanumangarh News
ट्रेनिंग काउंसलर भूपेंद्र कौशिक ने कहा कि मानव अधिकारों को पहचान देने और उसके हक की लड़ाई को ताकत देने के लिए हर साल 10 दिसम्बर को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस मनाया जाता है। मुख्य अतिथि पवन सरावगी ने कहा कि हमें अपने अधिकारों का सही इस्तेमाल करना है तो यह तभी संभव होगा जब एक सभ्य समाज के नागरिक होने के नाते हम एक-दूसरे के दुःख दर्द को समझें और अधिकारों को बना रहने दें। मंचासीन अतिथियों ने रोवर स्काउटों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। कार्यक्रम में रोवर लीडर गुरजिंदर सिंह, ट्रेनिंग काउंसलर रतना देवी ने सहयोग दिया। कार्यक्रम में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फोर्ट के 19 रोवर्स-स्काउट्स बालकों ने भाग लिया। Hanumangarh News















