हमसे जुड़े

Follow us

20.7 C
Chandigarh
Wednesday, March 11, 2026
More
    Home देश 34th Free Meg...

    34th Free Mega Eye Camp: 34वां ‘याद-ए-मुर्शिद’ फ्री आई कैंप शुरू, 3500 से अधिक मरीजों का हुआ रजिस्ट्रेशन

    34th Free Mega Eye Camp
    34th Free Mega Eye Camp: 34वां ‘याद-ए-मुर्शिद’ फ्री आई कैंप शुरू, 2916 मरीजों का हुआ रजिस्ट्रेशन

    12 से 15 दिसंबर तक चलेगा पूजनीय परम पिता शाह सतनाम जी महाराज की पावन स्मृति में आयोजित शिविर

    34th Yaad-e-Murshid Eye Camp: सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। पूजनीय परम पिता शाह सतनाम जी महाराज की पावन स्मृति में आयोजित होने वाला ‘34वां याद-ए-मुर्शिद परमपिता शाह सतनाम जी महाराज फ्री आई कैंप, आज शुक्रवार से शुरू हो गया है। कैंप 12 से 15 दिसंबर तक शाह सतनाम-शाह मस्ताना जी धाम, डेरा सच्चा सौदा सरसा में आयोजित किया जा रहा है। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बुधवार से शुरू हुई थी और वीरवार शाम तक 3500 से अधिक मरीज अपना पंजीकरण करवा चुके हैं। 34th Free Mega Eye Camp

    यह कैंप पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की प्रेरणा से राष्ट्रीय अंधता एवं दृश्य हानि नियंत्रण कार्यक्रम (एनपीसीबीवीआई) के तहत लगाया जा रहा है। कैंप में 12 दिसंबर से विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम आंखों की जांच की जा रही है और मरीजों को मुफ्त दवाएं उपलब्ध कराई जा रही है। चयनित मरीजों के सफेद मोतिया (लैंस) और काला मोतिया (लेजर) के ऑपरेशन शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल के अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर में नि:शुल्क किए जाएंगे। कैंप संबंधी पर्चियां डेरा सच्चा सौदा की डिस्पेंसरी में बनाई जा रही हैं।

    कैंप में आने वाले मरीजों के लिए सरकारी पहचान पत्र अनिवार्य है। पुरुष मरीज पुरुष वारिस और महिला मरीज महिला वारिस के साथ ही आएं। मरीज अपनी पुरानी मेडिकल पर्चियां भी साथ लाएं। शुगर, दिल, दमा या अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रस्त मरीजों के ऑपरेशन इस शिविर में नहीं किए जाएंगे। अब तक आयोजित हुए याद-ए-मुर्शिद परम पिता शाह सतनाम जी महाराज फ्री आई कैंप में लाखों मरीज अपनी आंखों की जांच करवा चुके हैं तथा हजारों मरीजों के सफल ऑपरेशन करके उनकी अंधेरी जिंदगी में उजाला भरा जा चुका है। शिविर संबंधी अधिक जानकारी के लिए 82955-58771, 97288-60222 पर संपर्क कर सकते हैं। 34th Free Mega Eye Camp