हमसे जुड़े

Follow us

25.9 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान क्रूजर ने ऑटो...

    क्रूजर ने ऑटो को मारी टक्कर, महिला सहित चार लोगों की मौत

    Accident, Cruiser, Auto, Death, Injured, Dead Body, Rajasthan

    सामान की तरह बिखरे सड़कों पर शव

    बांसवाड़ा। बांसवाड़ा के खेड़ा गांव में बुधवार को एक क्रूजर और ऑटो की आमनेे-सामने से जबरदस्त  भिड़ंत हो गयी। इस हादसे में  एक महिला सहित चार लोगों की मौत हो गई तथा सोलह लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो की छत तक उड़ गई। मृतक एक ही गांव के रहने वाले थे तथा किसी के निधन पर शोक करने जा रहे थे।

    बांसवाड़ा की ओर जा रही क्रूजर ने परतापुर रोड पर एक वाहन को तेजी से ओवरटेक किया तथा उसी एमय सामने से एक ऑटो आ गया जिससे क्रूजर और ऑटो में तेजी से भिड़ंत हो गई। यह हादसा बहुत ही भयानक था। लोगों की लाश सड़क पर इधर-उधर सामान की तरह बिखर पड़ी थी । घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।

    शोक में शामिल होने जा रहे थे

    • ऑटो में सवार लोग भीमसोर गांव के थे तथा ये लोग पूर्व सरपंच के परिजन की मौत पर शोक करने जा रहे थे।
    • ऑटो में 20 लोग सवार थे।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।