हमसे जुड़े

Follow us

24.5 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान बाहर सो रहे प...

    बाहर सो रहे परिवार को ट्रक ने कुचला, एक बच्चे की मौत

    Crushed, Uncontrolled, Truck, Death, Child, Injured, Police, Rajasthan

    जयपुर। जयपुर के कोटपूतली इलामें के मंगलवार देर रात एक अनियंत्रित ट्रक ने घर के बाहर सो रहे लोगों को कुचल दिया और  बिजली के पोल से टकरा गया। इस हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई। जैसे ही ट्रक रुका उसका चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है।

    कोटपूतली के बानसूर रोड पर स्थित एक धर्मकांटे के पास रहने वाला संजय मंगलवार को अपनी पत्नी और बेटे गोविंद (16) के साथ घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था। रात को करीब दो बजे वहां से एक ट्रक गुजरा। ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और संजय के परिवार को कुचल दिया। इस हादसे में तीनों लोग बुरी तरह घायल हो गए। जैसे ही ट्रक रूका उसका चालक ट्रक छोडक़र मौके से फरार हो गया।

     पुलिस ने पहुंचाया घायलों को अस्पताल

    चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग आए और घायलों को संभालते हुए पुलिस को सूचना दी। थोड़ी देर में पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस ने तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने बच्चे को मृत घाेषित कर दिया।

    पुलिस ने ट्रक ड्राइवर का पता लगवाया है तथा उसकी तलाश कर रही है। पुलिस ने ट्रक के मालिक को सूचना दे दी है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।