हमसे जुड़े

Follow us

22.9 C
Chandigarh
Saturday, March 7, 2026
More
    Home देश जय हिंद कॉलेज...

    जय हिंद कॉलेज में 10वां ग्लोबल एंटरप्रेन्योरशिप समिट सफलतापूर्वक संपन्न, 170 से अधिक स्टार्टअप्स की भागीदारी

    GES 2026
    GES 2026: जय हिंद कॉलेज में 10वां ग्लोबल एंटरप्रेन्योरशिप समिट सफलतापूर्वक संपन्न, 170 से अधिक स्टार्टअप्स की भागीदारी

    सच कहूँ न्यूज़ (मुंबई)। जय हिंद कॉलेज में बीती 16–17 जनवरी को आयोजित 10वां ग्लोबल एंटरप्रेन्योरशिप समिट (GES) 2026 उद्योग जगत के प्रमुख नेताओं, स्टार्टअप फाउंडर्स और युवा उद्यमियों की मौजूदगी के साथ संपन्न हुआ। कॉलेज के Entrepreneurship Cell and Skill Hub (ECSH) द्वारा आयोजित इस समिट ने नवाचार और नेतृत्व को बढ़ावा देने के एक दशक का उत्सव मनाया।

    फेस्ट प्रतिनिधि ने सच कहूँ संवाददाता को बताया कि इस वर्ष की थीम “Unchained Horizons” रही, जिसने बदलते कारोबारी परिदृश्य में नई सोच और सीमाओं से आगे बढ़ने की भावना को रेखांकित किया। आयोजकों के अनुसार, इस संस्करण में 170 से अधिक स्टार्टअप्स ने भाग लिया।

    उद्योग जगत के दिग्गजों के सत्र रहे आकर्षण

    सम्मिट के उद्घाटन सत्र में चंद्रकांत सालुंखे, संस्थापक एवं अध्यक्ष, SME Chamber of India ने एमएसएमई सेक्टर की भूमिका पर प्रकाश डाला।

    इसके अलावा रवि सक्सेना (Wonderchef), निसान जोसेफ (Metro Brands), मनीष रामदेव (Rustomjee) और संदीप प्रभाती (Atos) ने ब्रांड निर्माण, रिटेल नेतृत्व और डिजिटल ऑपरेशंस पर अपने विचार साझा किए।

    पैनल चर्चा और स्टार्टअप प्रतियोगिता

    उद्यमी आदित्य (चिप्पी) मेहता ने वैश्विक स्तर पर कारोबार बढ़ाने के अनुभव साझा किए।
    फूड व बेवरेज ब्रांड्स पर केंद्रित पैनल में धीरज गुप्ता, अभिजीत आनंद, चिराग छाजेर और भुमन दानी शामिल रहे, जबकि सत्र का संचालन निखिता शाह ने किया।

    समिट की प्रमुख Startup Competition में कई शुरुआती चरण के उद्यमों ने पिच दी। जूरी में उद्योग व निवेश जगत की प्रमुख हस्तियाँ शामिल रहीं। प्रतियोगिता में Kisaan Rover को विजेता घोषित किया गया और उसे ₹2.5 लाख की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।

    एक दशक की उद्यमशील विरासत

    कॉलेज प्राचार्य डॉ. विजय डाभोलकर और डॉ. राखी शर्मा के मार्गदर्शन में फैकल्टी और छात्र कोर टीम ने आयोजन को सफल बनाया।

    फेस्ट प्रतिनिधि ने सच कहूँ को बताया कि GES 2026 ने छात्रों, स्टार्टअप्स और उद्योग जगत को जोड़ने वाले मंच के रूप में कॉलेज की भूमिका को फिर से सुदृढ़ किया है।

    आयोजकों के अनुसार, अपने दूसरे दशक में प्रवेश कर रहा यह समिट भविष्य में भी नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने वाला प्रमुख मंच बना रहेगा। बता दें कि राष्ट्रीय समाचार पत्र सच कहूँ तथा मासिक पत्रिका सच्ची शिक्षा इस इवेंट में मीडिया पार्टनर रही।

    यह भी पढ़ें:– Bomb Threat: पंजाब सिविल सेक्रेटेरिएट को बम की धमकी मिली; बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुंची