हमसे जुड़े

Follow us

29.8 C
Chandigarh
Tuesday, April 14, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी प्राथमिक शिक्...

    प्राथमिक शिक्षक संघ ने शिक्षकों को एकजुट होने का किया आह्वान

    Dankaur News
    Dankaur News: प्राथमिक शिक्षक संघ ने शिक्षकों को एकजुट होने का किया आह्वान

    दनकौर (सच कहूँ/भंवर सिंह भाटी)। Dankaur News: आज उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ० दिनेश चंद्र शर्मा जी एवं मंडल अध्यक्ष मेघराज भाटी जी के कुशल निर्देशन में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ गौतम बुद्ध नगर के ब्लॉक बिसरख में जिला अध्यक्ष प्रवीण शर्मा की नेतृत्व में आयोजित समीक्षा बैठक संगठन की एकता, जागरूकता और संघर्षशीलता का सशक्त प्रतीक बनी।

    बैठक में सदस्यता रजिस्टर का अवलोकन करते हुए संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई। समस्त पदाधिकारी को X अपलोड कराया गया। तथा इसकी बारीकियां के बारे में बताया ।तथा टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले टीईटी (TET) की अनिवार्यता के विरोध में प्रदेश स्तर से प्राप्त कार्यक्रमों पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया।

    जिला अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने आगामी आंदोलन की रूपरेखा बताते हुए सभी साथियों से सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया | Dankaur News

    ▪️ 22 फरवरी 2026 को अपराह्न 2:00 से 4:00 बजे तक X (ट्विटर) पर हैशटैग अभियान चलाया जाएगा।
    ▪️ 23 से 25 फरवरी तक सभी शिक्षक विरोध स्वरूप काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे।
    ▪️ 26 फरवरी 2026 को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, गौतम बुद्ध नगर पर धरना देकर जिलाधिकारी के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार को ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा।
    ▪️ मार्च के तीसरे सप्ताह में नई दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल महारैली आयोजित कर भारत सरकार तक शिक्षकों की आवाज पहुंचाई जाएगी।

    ब्लॉक अध्यक्ष बिसरख स्मिता सिंह ने दृढ़ स्वर में कहा कि TET रूपी यह आपदा शिक्षक समाज के सम्मान और अधिकारों से जुड़ा विषय है, जिसका विरोध हम सभी पूर्ण एकजुटता और दृढ़ संकल्प के साथ करेंगे।

    बैठक में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों — ब्लॉक संरक्षक रजनी यादव, जिला संयुक्त मंत्री हेमंत खोदना, जिला संगठन मंत्री शशि मिश्रा एवं माजिया सुल्ताना, जिला प्रचार मंत्री अनु शर्मा, ब्लॉक कोषाध्यक्ष सीमा वार्ष्णेय, वरिष्ठ ब्लॉक उपाध्यक्ष सीमा तिवारी, ब्लॉक उपाध्यक्ष सरताज अहमद, पारुल उपाध्याय, शिप्रा सिंघल मुनेश कुमारी, गुलशन लता पाठक सुधा सिंह ,सारिका रस्तोगी ,कुसुम लता शर्मा ,पुष्प लता, पूनम खन्ना, चंद्रशेखर गोयल अश्विनी जरा आशा किरण दीपिका रस्तोगी रश्मि पांडे सीमा वासने लता गीता ,हेमंत, रीना कौशिक और पारूल श्रीवास्तव सहित बिसरख ब्लॉक की समस्त कार्यकारिणी, संघर्ष समिति एवं तहसील प्रभारी-सह प्रभारी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और अधिक ऊर्जावान बना दिया। Dankaur News

    यह बैठक केवल समीक्षा नहीं, बल्कि शिक्षक सम्मान, अधिकार और भविष्य की रक्षा हेतु एकजुट संकल्प का मंच बनी। संगठन की यह एकता निश्चित ही आने वाले संघर्ष को नई दिशा और नई शक्ति प्रदान करेगी।

    यह भी पढ़ें:– Bomb Threat: मोहाली के स्कूल और फोर्टिस अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा कड़ी