हमसे जुड़े

Follow us

14.3 C
Chandigarh
Sunday, February 22, 2026
More
    Home राज्य पंजाब “डेरा स...

    “डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों की जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम है”

    Mansa News
    Mansa News: मंदबुद्धि व्यक्ति को हरीचंद पिंगला आश्रम पहुंचाते सेवादार।

    सेवादारों ने सड़क किनारे मिले मंदबुद्धि व्यक्ति को पिंगला आश्रम पहुंचाया

    • डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने पहले पुलिस को सूचना दी
    • आश्रम प्रमुख ने सेवादारों की प्रशंसा की, एएसआई ने भी सराहा

    समाना (सच कहूँ/सुनील चावला)। Mansa News: पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पवित्र शिक्षाओं पर चलते हुए समाना के सेवादारों ने एक मंदबुद्धि व्यक्ति को पिंगला आश्रम पहुंचाकर मानवता भलाई का कार्य किया। सेवादारों ने बताया कि व्यक्ति सड़क किनारे घूम रहा था और बोलने में असमर्थ था। पुलिस को सूचना देने के बाद उसे भोजन कराया गया और सेवादारों के सहयोग से हरीचंद पिंगला आश्रम पहुंचाया गया।

    हरीचंद पिंगला आश्रम के मुख्य सेवादार डॉ. शाम लाल ने कहा कि डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों की जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम है। उन्होंने बताया कि मंदबुद्धि व्यक्तियों की सेवा बच्चों से भी अधिक कठिन होती है, लेकिन सेवादार लगातार ऐसे लोगों को आश्रम में पहुंचाकर समाज के लिए मिसाल कायम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब तक सैकड़ों मंदबुद्धि व्यक्तियों को यहां लाया गया है और कई को उनके परिवारों से मिलाया भी गया है।

    सदर थाने में तैनात एएसआई गुरदेव सिंह ने कहा कि डेरा सच्चा सौदा की शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी द्वारा किया गया यह प्रयास काबिले-तारीफ है। उन्होंने कहा कि समाज के अन्य लोगों को भी आगे आकर इस तरह की मानवता की सेवा करनी चाहिए। Mansa News

    यह भी पढ़ें:– UP Railway News: यूपी के लोगों को रेल मंत्री ने दी खुशखबरी, 240 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन, मिली मंजूरी