हमसे जुड़े

Follow us

26.3 C
Chandigarh
Tuesday, April 14, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी हिंदू सम्मेलन...

    हिंदू सम्मेलन में हिंदू समाज की एकता पर दिया गया बल

    Firozabad News
    Firozabad News: हिंदू सम्मेलन में हिंदू समाज की एकता पर दिया गया बल

    कुत्ते को हम घरों के अन्दर पालते और गाय को सड़कों पर छोड़ दिया – योगेश पुरी

    • हिन्दू समाज आज विश्व में अग्रज भूमिका में है – ईशा आहूजा

    फिरोजाबाद (सच कहूँ न्यूज़)। Firozabad News: शिकोहाबाद के मेला वाला बाग स्थित श्रीमानस सेवा भवन में संघ की शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में नगर में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए जिसमें ब्लूमिंग बड्स पब्लिक स्कूल की छात्रा ज्येष्ठा बैजल द्वारा नृत्य की प्रस्तुति, कवयित्री गौरांगी मित्रा द्वारा काव्यपाठ, यंग स्कालर्स एकेडमी की छात्राओं द्वारा फेस्टिवल ऑफ इण्डिया विषय पर नृत्य की प्रस्तुति दी गई। इस मौके पर यंग स्कालर्स एकेडमी की निर्देशिका ईशा आहुजा ने कहा कि हिन्दू समाज आज विश्व में अग्रज भूमिका में है। संगठित हिन्दू सम्पूर्ण विश्व को दिशा देने की क्षमता रखता है। नव जागृति पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य अत्रैयी पालीवाल ने कहा कि हिन्दू समाज को आज अपने बच्चों को अक्षर ज्ञान के अक्षय ज्ञान देने की भी आवश्यकता है।

    मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, ब्रज प्रान्त के प्रान्त सह शारीरिक शिक्षण प्रमुख डॉ. रामशंकर ने कहा कि अपने ही देश में हिन्दू समाज, हिन्दू संस्कृति, हिन्दू धर्म का पतन होते देख डॉ. केशव हेडगेवार के मन में जो पीढ़ा उठी, वही पीड़ा 1925 में संघ बन फूट निकली थी। मुख्य अतिथि मनकामेश्वर मन्दिर आगरा के महंत योगेशपुरी महाराज ने कहा कि हमारे ज्ञान के अभाव के कारण ही गाय पशु मात्र रह गई है। कुत्ते को तो हम घरों के अन्दर पालने लगे और गाय को सड़कों पर छोड़ दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ब्लूमिंग बड्स पब्लिक स्कूल के प्रबंधक डॉ. राज पचौरी ने सबको धन्यवाद दिया। इस अवसर पर रवि बंसल, शरद बरेजा, राजेश अग्रवाल, किशन बाबू अग्रवाल, पुनीत अग्रवाल, गुरुदत्त तिवारी, सुकेश अग्रवाल, हेमंत सोनी, शशांक भदौरिया, शेखर अग्रवाल, डॉ. भावना दुबे, रीना मिश्रा, राजा वाधवा, नीरू तोमर, मोहन अग्रवाल, राजनारायन शर्मा, अंकुर वर्मा, सतीश यादव, आलोक राठौर, शिवम दीक्षित, विकास गुप्ता आदि उपस्थित रहे। Firozabad News

    यह भी पढ़ें:– एक ही दिन में महिलाओं के लिए सबसे बड़ा निवेश जागरूकता अभियान, ‘Project Pragati’ ने बनाया रिकॉर्ड