हमसे जुड़े

Follow us

25.4 C
Chandigarh
Wednesday, February 25, 2026
More
    Home राज्य पंजाब स्वास्थ्य मंत...

    स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने गांव लचकाणी में विकास कार्यों का किया निरीक्षण

    Patiala News
    Patiala News कैबिनेट मंत्री डॉ. बलबीर सिंह विकास कार्यों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को निर्देश देते हुए।

    फोटो 05

    मंत्री की चेतावनी, मानकों से हटकर काम हुआ तो केस दर्ज होगा

    पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर तूर)। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह (Dr. Balveer Singh) बुधवार को अपने विधानसभा क्षेत्र पटियाला देहाती में विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे। गांव लचकाणी में खेल मैदान निर्माण कार्य का जायजा लेते समय उन्होंने पाया कि स्वीकृत आकार और मानकों के अनुसार काम नहीं हो रहा है। मंत्री ने मौके पर मौजूद एक्सईएन से जवाब तलब किया। जब एक्सईएन ने तर्क देने की कोशिश की तो मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य स्वीकृत डिजाइन और आकार के अनुसार ही होना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मानकों से हटकर काम किया गया तो संबंधित एक्सईएन, एसडीओ और ठेकेदार पर मामला दर्ज किया जाएगा। Patiala News

    निरीक्षण के दौरान गांववासियों ने भी शिकायत की कि एक्सईएन कभी गांव में दिखाई नहीं देते। मौके पर मौजूद जेई ने मंत्री को बताया कि वह अब तक 26 पत्र एसडीओ और एक्सईएन को लिख चुके हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। यह सुनकर मंत्री ने दोनों अधिकारियों को आड़े हाथों लिया और कहा कि तालमेल की कमी से काम सही तरीके से नहीं हो सकता। मंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि यह अंतिम चेतावनी है। यदि कार्य निर्धारित मानकों और गुणवत्ता के अनुसार पूरा नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। Patiala News

    यह भी पढ़ें:– Punjab Police: पंजाब पुलिस ने क्रॉस-बॉर्डर ड्रग और हथियारों की तस्करी करने वाले कार्टेल का भंडाफोड़ किया, एक आरोपी गिरफ्तार