हमसे जुड़े

Follow us

24.6 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More

    Road Accident News: फतेहाबाद में फुटबॉल खिलाड़ियों से भरी गाड़ी पलटी

    Fatehabad News
    Fatehabad News: फतेहाबाद में फुटबॉल खिलाड़ियों से भरी गाड़ी पलटी

    एक खिलाड़ी का पैर टूटा, पांच घायल रेफर

    भट्टू कलां/फतेहाबाद (सच कहूँ न्यूज)। Bhattu Kalan News: शनिवार को हिसार जिले के गांव चूली बागड़ियान से फुटबॉल मैच खेलने के लिए फतेहाबाद जिले के गांव हरिपुरा जा रहे खिलाड़ियों की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। गांव खाबड़ा के पास ऑटो टेंपो (सुपर कैरी) का टायर अचानक पंक्चर होने से वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गया। हादसे के समय गाड़ी में कुल 16 खिलाड़ी सवार थे। दुर्घटना होते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सभी खिलाड़ियों को सुरक्षित बाहर निकालकर संभाला। Fatehabad News

    इसके बाद घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भट्टू पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पांच खिलाड़ियों विजय, बिल्लू, सुनील, दिनेश व क्षतिज की गंभीर चोटों को देखते हुए उन्हें फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे में एक खिलाड़ी के पैर में फ्रैक्चर बताया गया है। अन्य खिलाड़ी पंकज, अमन, विकास, हिमांशु, ज्ञानेंद्र, मुकेश, रोहतास, कुलदीप व अनुज को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। सभी खिलाड़ी गांव चूली बागड़ियान के निवासी हैं और फुटबॉल खेलने के लिए हरिपुरा जा रहे थे। खिलाड़ियों की उम्र लगभग 15 से 35 वर्ष के बीच बताई गई है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया। Fatehabad News

    यह भी पढ़ें:– सच की जीत हुई: भाजपा को अरविंद केजरीवाल के खिलाफ साज़िश करने के लिए देश से माफ़ी मांगनी चाहिए: अमन अरोड़ा