हमसे जुड़े

Follow us

31.4 C
Chandigarh
Saturday, March 7, 2026
More
    Home देश Welfare Work:...

    Welfare Work: साध-संगत ने जरूरतमंद परिवार की बेटी के विवाह में की आर्थिक मदद

    Welfare Work
    Welfare Work: जरूरतमंद परिवार की बेटी को विवाह के लिए आवश्यक सामान भेंट करती साध संगत।

    ब्लॉक मौड़ मंडी ने जरूरत का सामान देकर निभाया फर्ज

    मौड़ मंडी (सच कहूँ/राकेश गर्ग)। Maur Mandi News: पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए ब्लॉक और शहर मौड़ मंडी की साध-संगत ने एक जरूरतमंद परिवार की बेटी के विवाह में आर्थिक सहायता प्रदान की। इस अवसर पर साध संगत ने विवाह के लिए आवश्यक घरेलू सामान देकर परिवार की मदद की। इस मौके पर जिम्मेदार सेवादारों ने बताया कि पूज्य गुरु जी की प्रेरणा से डेरा श्रद्धालु निरंतर मानवता भलाई के कार्यों में जुटे हुए हैं। उन्हीं कार्यों में से एक सेवा जरूरतमंद बेटियों के विवाह के समय उनकी सहायता करना भी है, ताकि आर्थिक तंगी के कारण किसी परिवार को कठिनाई का सामना न करना पड़े। Welfare Work

    उन्होंने बताया कि इसी सेवा भावना के तहत मौड़ मंडी की साध संगत ने एक जरूरतमंद परिवार की बेटी के विवाह में सहयोग करते हुए उसे आवश्यक सामान भेंट किया। इससे परिवार को बड़ी राहत मिली और विवाह की तैयारियों में मदद मिली। लड़की के परिजनों ने बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे बेटी का विवाह करने में असमर्थ थे। ऐसे में उन्होंने साध संगत से सहायता की अपील की। परिवार की स्थिति को देखते हुए साध संगत ने तुरंत सहयोग करने का निर्णय लिया और विवाह के लिए आवश्यक सामान उपलब्ध कराया। इस सेवा कार्य के दौरान सच्चे नम्र सेवादार सुनीता इन्सां, प्रेमी सेवक सुनील जिंदल इन्सां, पत्रकार राकेश गर्ग इन्सां, अमृतपाल गोगी इन्सां, सच्ची प्रेमी समिति के सेवादार सुरिंदर कुमार इन्सां, धर्मपाल इन्सां तथा सेवादार बहन किरण इन्सां उपस्थित रहे।

    यह भी पढ़ें:– IND vs NZ: भारत की नजरें जीत पर, न्यूजीलैंड इतिहास के पक्ष में