हमसे जुड़े

Follow us

31.4 C
Chandigarh
Saturday, March 7, 2026
More
    Home देश Haryana Punja...

    Haryana Punjab Weather Update: हरियाणा-पंजाब में मार्च में ही गर्मी का प्रकोप, हिसार सबसे गर्म; चार दिन और बढ़ेगा तापमान

    Haryana Punjab Weather Update
    Haryana Punjab Weather Update: हरियाणा-पंजाब में मार्च में ही गर्मी का प्रकोप, हिसार सबसे गर्म; चार दिन और बढ़ेगा तापमान

    हिसार/चंडीगढ़ (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। Haryana Punjab Weather Update: मार्च के शुरुआती दिनों में ही हरियाणा और पंजाब में गर्मी ने कमर तोड़ दी है। हिसार में अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो राज्य का सबसे अधिक रहा। इसी तरह पंजाब के फरीदकोट में 33.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजस्थान और ओडिशा के साथ मिलकर उत्तर भारत में शुष्क मौसम ने चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि अगले चार दिनों तक तापमान में और वृद्धि की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ की कमी और गर्म हवाओं के कारण यह गर्मी असामान्य रूप से जल्दी शुरू हो गई है। हिसार में न्यूनतम तापमान भी 20 डिग्री से ऊपर बना हुआ है, जिससे रातें भी गर्म गुजर रही हैं। चंडीगढ़ में 32.8 डिग्री, अंबाला में 33.2 डिग्री और पटियाला में 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब के अन्य जिलों जैसे लुधियाना और जालंधर में भी तापमान 32 डिग्री के आसपास रहा। विशेषज्ञों का कहना है कि यह जलवायु परिवर्तन का असर है, जो पारंपरिक मौसमी पैटर्न को बिगाड़ रहा है।

    कृषि पर संकट गहराया

    गेहूं की फसल पर पकने वाली अवस्था में यह गर्मी सबसे बड़ा खतरा बन गई है।शुष्क हवाओं से मिट्टी की नमी घट रही है, जिससे फसल सूखने का डर है। गेहूं की बालियां सिकुड़ रही हैं। अगर बारिश न हुई तो उत्पादन 20-25 प्रतिशत कम हो सकता है। पंजाब में भी सरसों और गेहूं प्रभावित हो रही हैं। कृषि विशेषज्ञ डॉ. सुरेश पाठक ने बताया कि ऐसे मौसम में सिंचाई बढ़ानी होगी, लेकिन भूजल स्तर पहले ही कम है।

    स्वास्थ्य और जनजीवन प्रभावित | Haryana Punjab Weather Update

    गर्मी से डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक और त्वचा रोगों के मामले बढ़ने लगे हैं।स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सुबह-शाम पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने और दोपहर 12 से 4 बजे बाहर न निकलने की सलाह दी है। शहरी इलाकों में बिजली की मांग बढ़ने से लोडशेडिंग की शिकायतें भी सामने आ रही हैं। मौसम विभाग की चेतावनी के मुताबिक, 10 मार्च तक तापमान 2-3 डिग्री और बढ़ सकता है। हरियाणा सरकार ने जिला स्तर पर अलर्ट जारी कर दिए हैं, जबकि पंजाब में आपदा प्रबंधन टीमों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।