हमसे जुड़े

Follow us

31.3 C
Chandigarh
Friday, March 13, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी जुमे की नमाज ...

    जुमे की नमाज के दृष्टिगत कैराना पहुंचे डीएम-एसपी, पैदल भ्रमण किया

    Kairana News
    Kairana News: जुमे की नमाज के दृष्टिगत कैराना पहुंचे डीएम-एसपी, पैदल भ्रमण किया

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: शुक्रवार को रमजान माह के चौथे जुमे की नमाज को लेकर पुलिस-प्रशासन के द्वारा अतिरिक्त सतर्कता बरती गई। इसी के मद्देनजर डीएम शामली अरविंद कुमार चौहान व एसपी नरेन्द्र प्रताप सिंह कैराना पहुंचे। जहां पर उन्होंने शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कस्बे के बाजारों का भ्रमण करके सुरक्षा-व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम-एसपी कस्बे की प्रमुख मस्जिदों पर भी पहुंचे तथा नमाजियों की सुविधा एवं सुरक्षा के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने भीड़-भाड़ वाले स्थानों, बाजारों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त कर सुरक्षा-व्यवस्था का निरीक्षण किया। साथ ही, ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को सतर्कता के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करने के निर्देश दिए। Kairana News

    एसपी ने कस्बे की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने को कहा। पैदल भ्रमण के दौरान संभ्रांत व्यक्तियों एवं नागरिकों से संवाद स्थापित करके आपसी भाईचारा, सौहार्द एवं शांति बनाए रखने की अपील की गई। जिलाधिकारी ने बताया कि रमजान माह के चौथे जुमे के अवसर पर सुरक्षा-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है, जिससे ईद-उल-फितर का पर्व सकुशल एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जा सके। इस अवसर पर एसडीएम कैराना निधि भारद्वाज, सीओ हेमंत कुमार, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री, अपराध निरीक्षक योगेंद्र सिंह, एसएसआई अरुण कुमार, इमामगेट पुलिस चौकी प्रभारी एसआई गौरव चौहान आदि मौजूद रहे। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– शबे क़द्र के अवसर पर तरावीह में कुरआन शरीफ़ की तकमील, दुआइया कार्यक्रम आयोजित