हमसे जुड़े

Follow us

17.9 C
Chandigarh
Wednesday, April 8, 2026
More
    Home देश जिले की कमान ...

    जिले की कमान संभालते ही नई एसपी जसलीन कौर का बड़ा एक्शन!

    Sirsa News
    जिले की कमान संभालते ही नई एसपी जसलीन कौर का बड़ा एक्शन!

    देर रात नाके पर खुद उतरकर की डबवाली में सघन चेकिंग, थानों का औचक निरीक्षण

    Haryana Police: डबवाली/गोरीवाला (सच कहूँ/सुभाष-अनिल)। जिले की कमान संभालते ही एसपी जसलीन कौर (SP Jasleen Kaur) एक्शन मोड में नजर आ रही हैं। कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए उन्होंने देर रात खुद सड़कों पर उतरकर नाका चेकिंग अभियान का नेतृत्व किया और थानों का औचक निरीक्षण कर पुलिस महकमे में सख्ती का संदेश दिया। डीएसपी मुख्यालय कपिल अहलावत के साथ पुलिस टीम ने जिले के प्रमुख नाकों पर सघन चेकिंग की। इस दौरान वाहनों की जांच के साथ संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी गई। Sirsa News

    मौके पर ही एसपी ने स्पष्ट कहा कि ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके बाद एसपी ने थाना शहर डबवाली, महिला थाना डबवाली और ओढ़ां थाना का औचक निरीक्षण किया। रिकॉर्ड, लंबित मामलों, मालखाना, हाजत और साफ-सफाई की बारीकी से जांच करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।

    महिला थाना में एसपी ने परिवादियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को हर शिकायत का त्वरित व निष्पक्ष समाधान करने के निर्देश दिए। एसपी जसलीन कौर ने दो टूक कहा कि नशा तस्करी, असामाजिक तत्वों और अवैध गतिविधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। Sirsa News