हमसे जुड़े

Follow us

30.1 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश PAK ने किया स...

    PAK ने किया सीजफायर उल्लंघन, जवान शहीद; 8 साल की बच्ची की मौत

    Pakistan, Violates Ceasefire, Girl Died, Poonch, Kashmir

    भारतीय सेना भी इसका जोरदार और प्रभावी ढंग से जवाब दे रही है

    श्रीनगर: पाकिस्तान ने एक बार फिर सीजफायर वॉयलेशन किया है। सोमवार सुबह राजौरी के मांजाकोट सेक्टर में पाक आर्मी ने फायरिंग की, इसमें एक भारतीय जवान शहीद हो गया, जबकि एक महिला जख्मी हो गई। इसके अलावा कश्मीर के पुंछ में पूरे LoC पर भी गोलीबारी की गई, जिसमें 8 साल की एक बच्ची की मौत हो गई।

    पाकिस्तान सेना ने जम्मू और कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर पुंछ के बालाकोट और राजौरी के मंजाकोट में युद्ध विराम का फिर उल्लंघन किया। इस सीजफायर में 8 वर्षीय लड़की सजीदा काफील ने अपनी जान गंवा दी है। साथ ही इस सीजफायर में एक महिला घायल भी हुई है। इससे पहले पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर(POK) में नियंत्रण रेखा पर हुई संघर्ष विराम उल्लंघन की घटना में भारतीय सैनिकों ने करारा जवाब दिया। भारतीय सेना ने उनके वाहन पर गोलीबारी की। इसके कारण उनके चार जवान नदी में डूब गए।

    पाकिस्तानी सेना एलओसी पर बीजी सेक्टर में 0730 घंटों से छोटे हथियार, आटोमैटिक्स और मोर्टारर्स की अकारण और अंधाधुंध फायरिंग कर रही है। भारतीय सेना भी इसका जोरदार और प्रभावी ढंग से जवाब दे रही है। सूत्रों का कहना है कि भारी मोर्टार गोलाबारी जम्मू में पूंछ के बिम्बर गली क्षेत्र में चल रहा है।

    DGMO लेवल की बातचीत हुई

    सोमवार को भारत और पाकिस्तान के बीच डीजीएमओ (डायरेक्टर जनरल्स ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस) लेवल की बातचीत हुई। इस दौरान भारतीय पक्ष ने पाक की तरफ से किए गए सीजफायर वॉयलेशन का मुद्दा उठाया और इस पर विरोध जताया।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।