हमसे जुड़े

Follow us

26.3 C
Chandigarh
Tuesday, April 14, 2026
More

    Heart Attack: बीईओ सतीश शर्मा का दिल का दौरा पड़ने से आकस्मिक निधन, छाया शोक

    Kairana News
    Kairana News: बीईओ सतीश शर्मा का दिल का दौरा पड़ने से आकस्मिक निधन, छाया शोक

    जनपद अलीगढ़ में खंड शिक्षा अधिकारी के पद पर तैनात थे गांव ऐरटी निवासी सतीश शर्मा

    • गमगीन माहौल में गांव ऐरटी के श्मशान घाट में किया गया पार्थिव देह का अंतिम संस्कार

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: ब्लॉक क्षेत्र के गांव ऐरटी निवासी सतीश शर्मा का दिल का दौरा पड़ने से आकस्मिक निधन हो गया। वह जनपद अलीगढ़ में खंड शिक्षा अधिकारी(बीईओ) के पद पर तैनात थे। उनके निधन से परिजनों, रिश्तेदारों व ग्रामीणों में शोक व्याप्त है। Kairana News

    क्षेत्र के गांव ऐरटी निवासी सतीश शर्मा बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत थे। वर्तमान में वह जनपद अलीगढ़ में खंड शिक्षा अधिकारी(बीईओ) के पद पर तैनात थे। बताया गया है कि विगत सोमवार को वह अपने कार्यालय में मोबाइल पर विभागीय कार्यों को लेकर बातचीत कर रहे थे, तभी अचानक दिल का दौरा पड़ने से वह मौके पर ही गिर पड़े। कर्मचारियों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत की सूचना से शिक्षा विभाग समेत पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सतीश शर्मा के आकस्मिक निधन से परिजन व क्षेत्रवासी भी स्तब्ध हैं। उनके बड़े भाई एडवोकेट कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया कि तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन कुछ ही क्षणों के पश्चात उनका निधन हो गया।

    पोस्टमार्टम के बाद सतीश शर्मा का पार्थिव शरीर अलीगढ़ से गांव ऐरटी लाया गया। उनके शव को देखकर परिजनों में हाहाकार मच गया। मंगलवार सुबह गांव के श्मशान घाट पर गमगीन माहौल में उनके शव का अंतिम संस्कार किया गया। सतीश शर्मा मूल रूप से ऐरटी गांव के निवासी थे और मेरठ में उनका आवास था, जहां पर उनकी पत्नी और बच्चे रहते हैं। वह अपने पीछे पत्नी और दो बेटों को छोड़कर गए है। अंतिम संस्कार में क्षेत्र के सामाजिक, राजनीतिक और प्रबुद्ध वर्ग के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में पत्रकार संगठन कैराना के अध्यक्ष सुधीर चौधरी, निवर्तमान अध्यक्ष संदीप इन्सां, संरक्षक महराब चौधरी तथा पत्रकार मोहम्मद यूसुफ त्यागी, डॉ. अजमतुल्ला खान समेत कई गणमान्य लोग शामिल रहे। सतीश शर्मा एक कर्मठ और योग्य अधिकारी थे, जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:–IndiGo: इंडिगो की चार दिन की सेल, टिकट पर 10 प्रतिशत तक छूट