हमसे जुड़े

Follow us

29.8 C
Chandigarh
Tuesday, April 14, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी भाजपाईयों ने ...

    भाजपाईयों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर को अर्पित किए श्रद्धासुमन

    Kairana News
    Kairana News: भाजपाईयों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर को अर्पित किए श्रद्धासुमन

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: मंगलवार को कैराना में भारतीय संविधान के शिल्पकार बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान भाजपाइयों ने कार्यक्रम आयोजित करके बाबा साहब को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रामजीलाल कश्यप कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें उनके पदचिह्नों पर चलकर समाज को एकजुट करने वाले विचार अपनाने चाहिए। डॉ. अंबेडकर न केवल भारतीय संविधान के रचयिता थे, बल्कि उन्हें कई देशों के संविधानों का भी गहरा ज्ञान था। उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। Kairana News

    कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने बाबा साहब के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित करके उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर भाजपा नेता अनिल चौहान, जिला उपाध्यक्ष दामोदर सैनी, जिलामंत्री शक्ति सिंघल, मंडलाध्यक्ष अतुल मित्तल, विधानसभा संयोजक दीपक चंद्रा, चेयरमैन जगदीश चौहान, मास्टर राजकुमार, दिनेश गौतम, सभासद रोहताश सैनी, श्रीपाल कश्यप, पूरण चंद जाटव, सतीश कश्यप, अरुण प्रकाशराय, शगुन मित्तल एडवोकेट, राकेश गोयल, सचिन चौहान, नवीन अग्रवाल, श्रीचंद जाटव, पदमसेन, राजसिंह, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन आलोक चौहान एडवोकेट ने किया। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– IndiGo: इंडिगो की चार दिन की सेल, टिकट पर 10 प्रतिशत तक छूट