
पीलीबंगा (सच कहूँ न्यूज़)। Pilibanga News: डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डा. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा पर चलते हुए पीलीबंगा शहर से आज एक और देहदान किया गया। परिजनों ने अपने दिवंगत सचखंडवासी बसंत सिंह की अंतिम इच्छा को ध्यान में रखते हुए चिकित्सा रिसर्च के लिए देह का दान किया। इस अवसर पर परिवार के रिश्तेदार सच्चे नम्र सेवादार, सच्ची प्रेमी समितियों सहित परिवार के संबंधी व गणमान्य नागरिक नागरिक उपस्थित रहे। Body Donation
देहदानी के पुत्र हरप्रीत सिंह व चरणजीत सिंह ने बताया कि पिता बंसत सिंह पुत्र केसर सिह उम्र 85 वर्ष निवासी वार्ड न 21. गुरू नानक नगरी मलोट मुक्तसर हाल वार्ड न 09 मंडी पीलीबंगा 15 अप्रैल को मालिक की गोद में जा बिराजे। मेरा पूरा परिवार डेरा सच्चा सौदा सिरसा का अनुयायी है और पूज्य गुरु संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा सत्संग में दी गयी पवित्र प्रेरणा पर चलते हुए जीवन काल में ही मृत्यु के बाद शरीर चिकित्सा अनुसंधान के लिए दान कर दिया जाये ताकी मेडीकल छात्रों को मानव शरीर के बारे में बेहतर ज्ञान मिल सके और वे मानवता की बेहतर सेवा कर सके। उन्होंने बताया कि उनकी प्रतिज्ञा को पूरा करने के लिए उनका शरीर पूरे परिवार की सहमती से आज वैंकटेश्वरा इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साईंस राजाबपुर गजरौला अमरोहा को दान कर दिया गया।
इस दौरान शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादारों ने धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा जब तक सूरज चांद रहेगा बसंत सिंह तेरा नाम रहेगा से आसमान गुंजायमान कर दिया अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान से लेकर मुख्य सड़क तक निकाली गई। इससे पूर्व पूज्य गुरूजी द्वारा चलाई गई बेटा बेटी एक सामान मुहिम के तहत बेटी व पोत्री ने अर्थी को कंधा देकर मुहिम को सार्थक किया। इस अवसर पर गुरप्रीत सिंह सच्चे नंबर सेवादार सतीश इन्सां, रुघा राम इन्सां, प्रेमी समितियों के सेवादार शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादार भाई सहन परिवार के रिश्तेदार व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। Body Donation














