बीकानेर (सच कहूँ न्यूज़)। Bikaner Railway Division: बीकानेर मंडल रेल प्रबन्धक कार्यालय के सभागार में बुधवार को “भारत रत्न व संविधान के जनक” डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती मनायी गयीl इस अवसर पर मंडल रेल प्रबन्धक श्री गौरव गोविल ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। मंडल रेल प्रबन्धक महोदय ने बताया कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने “शिक्षित बनो,संगठित रहो व संघर्ष करो” का नारा दिया हमें इसे प्रेरणा का स्रोत मानते हुए इस महान व्यक्तित्व द्वारा बताए मार्ग पर चलना चाहिए। Bikaner News
उन्होंने सामाजिक अन्याय के विरूद्ध महिलाओं को भी समाज की मुख्य धारा में लाने का काम किया। इस अवसर ऑल इंडिया एससीएसटी रेल एम्पलाइज एसोसिएशन के पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष अजय कुमार,मंडल सचिव मोहन लाल बुनकर, NWREU- सचिव गणेश वशिष्ठ सहित अनेक रेलकर्मियों ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर इस अवसर ऑल इंडिया एससीएसटी रेल एम्पलाइज एसोसिएशन के सचिव मोहनलाल बुनकर ने बताया कि बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर के अनुसार “शिक्षा शेरनी का दूध है” जो इसको पीता है वो दहाड़ता है अर्थात अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाता है l
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल,अपर मंडल रेल प्रबंधक रूपेश कुमार, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (विद्युत) आदित्य लेघा, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर संकेत एवं दूरसंचार रण सिंह गोदारा, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी शैलेष चौधरी, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबन्धक जयप्रकाश, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक भूपेश यादव, सहित रेलवे के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। Bikaner News
यह भी पढ़ें:– चिंताजनक रफ्तार से आगे बढ़ रहा उत्तर कोरिया का परमाणु कार्यक्रम: आईएईए प्रमुख















