हमसे जुड़े

Follow us

33.4 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा पानीपत की इस ...

    पानीपत की इस बेटी ने कर दिया कमाल, जानकर आप भी हो जाओगे हैरान, पूज्य गुरु जी को दिया श्रेय

    Panipat News
    Panipat News: पानीपत की इस बेटी ने कर दिया कमाल, जानकर आप भी हो जाओगे हैरान, पूज्य गुरु जी को दिया श्रेय

    पानीपत (सच कहूँ न्यूज़)। Panipat News: माय भारत के अंतर्गत आयोजित माय भारत बजट क्वेस्ट 2026 के दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन हिसार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देशभर से आए युवाओं, शिक्षाविदों, उद्योग विशेषज्ञों और नीति निमार्ताओं ने भाग लेकर बजट 2026 से जुड़े विभिन्न विषयों पर मंथन किया। इस कार्यक्रम में पानीपत जिले की बेटी मुस्कान इन्सां ने फाइनल राउंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेताओं में अपना नाम शामिल कर पानीपत जिले का नाम रोशन किया।

    इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर से 12 लाख से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया था, जिसमें से मुस्कान इन्सां का चयन होना और फिर विजेताओं में जगह बनाना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। खास बात यह है कि बजट 2026 में मुस्कान इन्सां द्वारा दिए गए कुछ महत्वपूर्ण सुझावों/आइडियाज को भी शामिल किया गया है जो उनकी सोच और प्रतिभा को दर्शाता है। इसी उपलब्धि के चलते उन चुनिंदा युवाओं को, जिनके विचार बजट 2026 में शामिल किए गए, हिसार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वर्चुअल मीटिंग के लिए आमंत्रित किया गया। जिसमें मुस्कान इन्सां को भी विशेष रूप से बुलाया गया’ Panipat News

    मुस्कान ने अपना सारा श्रेय पूज्य हजूर पिताजी को दिया

    मुस्कान इन्सां ने कहा इस उपलब्धि का पूरा श्रेय पूज्य संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां को जाता है। मुस्कान इन्सां ने बताया कि संत जी की प्रेरणा, आशीर्वाद और मार्गदर्शन के कारण ही वह इस मुकाम तक पहुंच पाई हैं। उन्होंने बताया कि जिस प्रकार सत्संग के माध्यम से समय-समय पर युवा बेटे बेटियों को गुरुजी प्रेरित करते हैं इस प्रेरणा पर चलते हुए आज यह मुकाम हासिल हुआ है। उनकी यह सफलता न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे पानीपत जिले के लिए गर्व का विषय है। यह उपलब्धि युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा है कि मेहनत, लगन और सही दिशा में किए गए प्रयास से देश के स्तर पर भी अपनी पहचान बनाई जा सकती है। Panipat News

    यह भी पढ़ें:– द न्यू हाइट्स एकेडमी की छात्रा अमरीन सैफी ने रचा इतिहास