सीबीएसई बोर्ड की 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में विद्यालय में अनन्या ने दूसरा व दानिश खान ने हासिल किया तीसरा स्थान
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। CBSE Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(सीबीएसई) के द्वारा विगत बुधवार को हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया, जिसमें भास्कर इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। 10वीं कक्षा की छात्रा अपेक्षा ने 93.4 फीसदी अंक लेकर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि अनन्या 91.4 फीसदी अंकों के साथ में दूसरे स्थान पर रही। वहीं, दानिश खान ने 82.5 फीसदी अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय प्रबंधन के द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं ज्ञापित की। Kairana News
इस अवसर पर इन छात्र-छात्राओं को मिष्ठान खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। भास्कर इंटरनेशनल स्कूल के अध्यक्ष हाजी नसीम कुरैशी एडवोकेट ने बच्चों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया और भविष्य में निरंतर कठिन परिश्रम करने हेतु प्रेरित किया। प्रधानाचार्य नौशाद अली ने अपने संदेश में कहा कि यह बच्चों के कठिन परिश्रम, अध्यापकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का गुणात्मक परिणाम है। वह सभी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। साथ ही, इस परिणाम को भविष्य में और बेहतर बनाने की आशा करते है। Kairana News
यह भी पढ़ें:– पानीपत की इस बेटी ने कर दिया कमाल, जानकर आप भी हो जाओगे हैरान, पूज्य गुरु जी को दिया श्रेय















