कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana: यमुनानगर से आई एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने मादक पदार्थ तस्करी के मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों की तलाश में क्षेत्र के गांव पावटी कलां व बराला में दबिश दी। हालांकि कोई भी आरोपी टीम के हाथ नही लगा है। Kairana
गुरुवार को हरियाणा के यमुनानगर से एंटी नारकोटिक्स सेल की चार सदस्यीय टीम एसआई अनिल कुमार के नेतृत्व में कैराना कोतवाली पहुंची। जहां पर टीम ने आमद दर्ज कराने के पश्चात स्थानीय पुलिस के साथ में क्षेत्र के गांव बराला व पावटी कलां में मादक पदार्थों की तस्करी में वांछित चल रहे आरोपियों की तलाश में दबिश दी। हालांकि आरोपियों के हाथ न लगने पर टीम खाली हाथ वापिस लौट गई। बताया गया है कि यमुनानगर के सदर थाने में मोहसीन निवासी ग्राम बराला व शौकीन निवासी ग्राम पावटी कलां के विरुद्ध मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत हुआ था, जिसके बाद से दोनों आरोपी फरार चल रहे है। Kairana
यह भी पढ़ें:– द न्यू हाइट्स एकेडमी की छात्रा अमरीन सैफी ने रचा इतिहास















