हमसे जुड़े

Follow us

33.4 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी सेंट जेवियर्स...

    सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल का शत-प्रतिशत रिजल्ट, मंशा बतूल टॉपर

    Miranpur News
    Miranpur News: सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल का शत-प्रतिशत रिजल्ट, मंशा बतूल टॉपर

    मीरापुर (सच कहूँ/कोमल प्रजापति)। Miranpur News: सीबीएसई द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल, मीरापुर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत सफलता हासिल की। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय में खुशी का माहौल बन गया। अभिभावकों का स्कूल में आना शुरू हो गया और बच्चों व उनके माता-पिता के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।

    विद्यालय के मीडिया प्रभारी राजपाल आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष मंशा बतूल ने 96% अंक प्राप्त कर विद्यालय ही नहीं, बल्कि पूरे कस्बे में टॉप कर अपने परिवार और स्कूल का नाम रोशन किया। इसके अलावा आबिदी जेहरा ने 95.2%, सादिया ने 92.8%, चित्राक्षी ने 90.8% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं युविका (88%), अवनिका (87%), अब्दुर रकीब (86.4%) और अभिनव चौधरी (85.4%) ने भी शानदार अंक प्राप्त कर अपने उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखी।

    इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सजी वर्गीस ने कहा कि “पूत के पांव पालने में” कहावत को छात्रों ने सच कर दिखाया है। उन्होंने बच्चों की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए कहा कि ये विद्यार्थी देश का भविष्य हैं और विद्यालय उनके निर्माण में अहम भूमिका निभा रहा है। Miranpur News

    कार्यक्रम के दौरान सभी मेधावी छात्रों को फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया और मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया गया। इस मौके पर कोऑर्डिनेटर मुदस्सिम राजपूत, रौशनी सेबी सहित विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

    यह भी पढ़ें:– यमुनानगर एंटी नारकोटिक्स सेल की कैराना में दबिश