RBI News: सोशल मीडिया और खासतौर पर WhatsApp पर इन दिनों एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि Reserve Bank of India ने ₹500 और ₹1000 के पुराने नोटों को बदलने के लिए नया नियम लागू किया है। हालांकि, इस दावे को पूरी तरह गलत बताया गया है।
PIB फैक्ट चेक ने बताया फर्जी | RBI News
Press Information Bureau की फैक्ट चेक टीम ने इस वायरल मैसेज को खारिज करते हुए साफ कहा है कि RBI ने ऐसा कोई भी नया नियम जारी नहीं किया है।
टीम के मुताबिक, लोगों को गुमराह करने के लिए इस तरह की भ्रामक जानकारी फैलाई जा रही है।
2016 में हो चुकी है नोटबंदी
गौरतलब है कि साल 2016 Indian demonetisation के दौरान ₹500 और ₹1000 के पुराने नोटों को बंद कर दिया गया था। उस समय सीमित अवधि के लिए ही इन नोटों को बैंक में जमा या बदलने की अनुमति दी गई थी। RBI News
अब वह समय सीमा खत्म हो चुकी है और इन नोटों को बदलने या जमा करने की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है।
क्या कहता है वायरल मैसेज?
वायरल मैसेज में दावा किया जा रहा है कि लोग अपने पुराने नोट फिर से बैंक में जमा कर सकते हैं या एक्सचेंज करा सकते हैं। लेकिन यह पूरी तरह झूठ और अफवाह है।
लोगों से अपील
ऐसी भ्रामक खबरों से बचना बेहद जरूरी है। किसी भी वित्तीय जानकारी पर भरोसा करने से पहले आधिकारिक स्रोतों से पुष्टि जरूर करें।
₹500 और ₹1000 के पुराने नोटों को लेकर फैल रही खबर पूरी तरह फर्जी है। RBI ने कोई नया नियम लागू नहीं किया है और न ही इन नोटों को बदलने की कोई अनुमति दी गई है। इसलिए सोशल मीडिया पर मिलने वाली ऐसी अफवाहों से सतर्क रहें और दूसरों को भी जागरूक करें। RBI News
यह भी पढ़ें:– Punjab News: खुशखबरी, पंजाब के इन 1.43 लाख से अधिक लोगों को मिलेगे 728.48 करोड!















