हमसे जुड़े

Follow us

24.6 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More
    Home अन्य खबरें पूर्व MLA से ...

    पूर्व MLA से मिलने जा रहे अखिलेश यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया

    Akhilesh Yadav, Detained, Police, UP

    औरैया: यूपी के औरैया में गुरुवार को पूर्व सीएम और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने उन्हें उन्नाव के पास हिरासत में लिया। अखिलेश सपा के पूर्व विधायक प्रदीप यादव से मुलाकात करने औरैया थे। प्रदीप यादव को बुधवार को हंगामा और मारपीट करने के आरोप में अवाना पुलिस ने हिरासत में ले लिया था।

    पुलिस पर बीजेपी के लिए काम करने का आरोप

    अंशुल यादव ने पुलिस पर बीजेपी के पक्ष में काम करने का आरोप लगाया। नामांकन के दौरान पुलिस और सपा सपोर्टर्स के बीच तीखी झड़प हुई। इसी बीच, बीजेपी के गरौठा विधायक की गाड़ी ककोर हेडक्वार्टर में घुसने को लेकर बवाल शुरू हो गया। सपा वर्कर्स ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और हवाई फायरिंग की। हंगामा करने के आरोप में प्रदीप यादव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। मारपीट के दौरान प्रदीप यादव के कपड़े फट गए थे।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।