हमसे जुड़े

Follow us

38.8 C
Chandigarh
Wednesday, April 22, 2026
More
    Home देश मोदी ने कोहली...

    मोदी ने कोहली, चानू को खेल रत्न की बधाई दी

    Modi congratulated Kohli, Chanu on Game Ratna

    सुश्री चानू को राजीव गांधी खेल रत्न और 20 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया था

    नई दिल्ली (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्रिकेट स्टार विराट कोहली और विश्व चैंपियन महिला भारोत्तोलक मीराबाई चानू को देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न तथा अन्य खेल हस्तियों को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किये जाने पर बधाई दी है। मोदी ने ट्वीट किया, ‘डियर वी कोहली, खेल रत्न सम्मान के लिए बधाई। एक बैट्समेन और कप्तान के रूप में आपने देश का काफी नाम रौशन किया है। भारतीय युवाओं में आपकी लोकप्रियता अद्भुत है। आपके अच्छे भविष्य के लिए शुभकामनाएं।

    एक अन्य ट्वीट में श्री मोदी ने लिखा, ‘सुश्री एस मीराबाई चानू ने देश-विदेश में बहुत सी खेल प्रतियोगिताओं में विशेष प्रदर्शन किया है। भारोत्तोलक के रूप में उनका कौशल एवं समर्पण सभी खेल-प्रेमियों के लिए प्रेरणास्त्रोत है। उन्हें खेल रत्न सम्मान के लिए बधाई। उन्होंने कहा, ‘मैं राष्ट्रीय खेल पुरस्कार पाने वाले सभी एथलीटों और प्रशिक्षकों को बधाई देता हूं। ये पुरस्कार आपकी कड़ी मेहनत, समर्पण और मैदान पर वर्षों के प्रदर्शन का परिणाम है। भारत को अपने खिलाड़ियों पर गर्व है। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह में श्री कोहली और सुश्री चानू को राजीव गांधी खेल रत्न और 20 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया था।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो