हमसे जुड़े

Follow us

18.3 C
Chandigarh
Thursday, February 26, 2026
More

    इजरायली हमले में सीरिया के 4 सैनिक मरे, 6 घायल

    Israeli strike

    वायु सेना ने 30 मिसाइलों को रास्ते में ही नष्ट किया | Israeli strike

    मास्को (एजेंसी)। रूस के राष्ट्रीय सुरक्षा प्रबंध केंद्र (आईडीएफ) ने सोमवार को कहा कि इजरायल के सुरक्षा बलों (आईडीएफ) ने सीरियाई सेना के हवाई ठिकानों पर किये गये। हमले में सीरियाई सेना के चार सैनिक मारे गये और चार घायल (Israeli strike) हो गये।

    आईडीएफ ने कहा कि इजरायल ने गोलन हाइट्स पर किये गये मिसाइल हमले के जवाब में सीरिया में ईरान के सैन्य ठिकानों पर हमले किये जिसमें राजधानी दमिश्क स्थित हवाई अड्डे के आयुध केंद्र, खुफिया एजेंसी केंद्र और प्रशिक्षण शिविर पर हमले किये।

    सेना ने कहा,‘ सोमवार को इजरायल के सुरक्षा बलों ने सीरिया पर पश्चिम, दक्षिण-पश्चिमी और दक्षिण दिशा से तीन हवाई हमले किये। आईडीएफ केंद्र के अनुसार सीरिया की वायु सेना ने उस पर दागी गयी 30 मिसाइलों को रास्ते में ही नष्ट कर दिया। इन हमलों में सीरिया के चार सैनिक मारे गये।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।