हमसे जुड़े

Follow us

33.4 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More
    Home फटाफट न्यूज़ भाजपा की गलत ...

    भाजपा की गलत नीतियों के कारण प्रदेश के लोग परेशान : दीपेन्द्र

    Due to BJP's wrong policies, the people of the state are upset: Dipendra

    रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। कांग्रेस सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियो के कारण प्रदेश के लोग कठिन परिस्थितियों से जूझ रहे है। किसान कर्ज में डूबा है और युवा बेतहाशा बढती बेरोजगारी की मार झेल रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा पहली ऐसी सरकार है जिसने विकास और जनहित तो दूर प्रदेश को तीन बार हिंसा की आग में झोंकने का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि लोकसभा के होने वाले सिर्फ चुनाव नहीं है, इस चुनाव के नतीजे से भाजपा को अपनी औकात का पता चल जाएगा। रविवार को सांसद दीपेन्द्र हुड्डा महम में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सता में आने से पहले भाजपा ने 154 वायदे अपने चुनावी घोषणा पत्र में किए थे, लेकिन साढे चार साल बीत जाने के बावजूद भी एक भी वायदा सरकार ने पुरा नहीं किया।

    सांसद बोले, लोकसभा चुनाव सिर्फ चुनाव नहीं, इस चुनाव के नतीजे से भाजपा को दिखेगा आइना

    सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते आज कर्मचारी, मजदूर, किसान, युवा, व्यापारी हर वर्ग त्रस्त है और सडको पर उतर कर आंदोलन करने पर मजबूर है। सांसद ने लोगों को भाजपा को सता से उखाड फैकने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर किसानों तथा बीपीएल परिवारों के कर्जे माफ किए जायेंगे। इस अवसर पर विधायक आनंद सिंह दांगी, जगत काला, सोमनाथ गिरोत्रा, बलराम दांगी, बिल्लू हुड्डा, अनिल शर्मा, निर्मला राठी, राजबीर सामन्या, सतबीर सैनी, कृष्ण छाबडा, धर्मपाल मेहता, बालकिसन शर्मा, कश्मीर सहारन प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।