हमसे जुड़े

Follow us

38.9 C
Chandigarh
Tuesday, April 21, 2026
More

    पश्चिमी इराक में कार बम धमाके में तीन की मौत

    Car Bomb Blast

    बगदाद (एजेंसी)

    इराक के पश्चिमी प्रांत अनबर में गुरुवार को हुए एक कार बम विस्फोट में तीन नागरिकों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। एक प्रांतीय सूत्र ने यह जानकारी दी। रुतबा प्रांत के मेयर इमाद अल-दुलाइमी ने बताया कि यह घटना तब हुई जब इस्लामिक स्टेट (आईएस) के आतंकवादियों द्वारा छोड़ी गई एक फंसी हुई कार में अचानक विस्फोट हो गया। यह कार रुतबा के दक्षिण में एक रेगिस्तानी इलाके में ट्रफल इकट्ठा करने वाले नागरिकों के समीप हुआ। गौरतलब है कि आईएस के आतंकवादी अभी भी अनबर के विशाल रेगिस्तान में सक्रिय हैं जो सीरिया, जॉर्डन और सऊदी अरब जैसे पड़ोसी देशों की सीमा तक फैला हुआ है।

     

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।