हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश लोकसभा चुनाव ...

    लोकसभा चुनाव : कांग्रेस की एकजूटता से भाजपा परेशान

    Lok Sabha elections

    देश को जुमलेबाजों से मुक्त करने का समय : वीरभद्र

    शिमला (एजेंसी)। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि देश को जुमलों ओर जुमलेबाजों (lok-sabha-elections-23)से मुक्त करने के लिए एकजुट हो कर कांग्रेस को मजबूत बनाना है।
    उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी कांग्रेसजनों को आपसी मतभेद भुला कर पार्टी की मजबूती के लिए पार्टी प्रत्याशी डॉ धनीराम शांडिल को फर्स्ट क्लास में जिताना हैं। सिंह सुन्नी में चुनावी जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि टिकट के लिए कई लोग आवेदन करते है पर पार्टी आलाकमान हर पहलू पर विचार करने के बाद किसी एक को टिकट प्रदान करता है। जिसे टिकट मिला हो उसके लिए हमें एकजुटता के साथ काम करना होता है। उन्होंने उन लोगों को भी आगे आने को कहा जो टिकट न मिलने से नाराज होकर घर बैठ गए हैं।

    19 मई को डाले जाएंगे वोट

    इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की एकजुटता से भाजपा परेशानी में है। प्रदेश में सभी कांग्रेस के नेता एकजुट है। इससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल भी बड़ा है। लोकतंत्र को बचाने के लिए कांग्रेस की सरकार बनाने की जरूरत है। यह तभी संभव होगा जब हम अपने उम्मीदवार को जिता कर केंद्र में भेजेंगे। इसके लिए उन्होंने लोगों से समथर्न की अपील करते हुए कहा कि शांडिल को भारी बहुमत से विजयी बनाए।

    मोदी सरकार ने लोकतंत्र को खतरे में डाल दिया

    डॉ धनीराम शांडिल ने भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि दु:ख की बात है कि भाजपा ने आज अपने राजनैतिक महत्वाकांक्षा के लिए सेना को भी अपना हथियार बना लिया है। सेना के पराक्रम को वह अपनी चुनावी जनसभाओं में ऐसे प्रचारित कर रही है कि मानो उनके शासन से पहले किसी ने भी देश की रक्षा नहीं की। वह खुद एक सेना के अधिकारी रहे चुके हैं इसलिए उन्हें सेना के कार्यो का बड़ी नजदीकी से पता है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने लोकतंत्र को खतरे में डाल दिया है, इसलिए सभी को अपने मत का प्रयोग करते हुए कांग्रेस को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभाने के लिए आगे आना होगा।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।