हमसे जुड़े

Follow us

21.8 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More
    Home देश ममता मीम विवा...

    ममता मीम विवाद: ‘विपक्षी होने की वजह से अरेस्ट’

    Mamta Mim controversy:

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की फोटोशॉप्ड तस्वीर शेयर करने के चलते गिरफ्तार हुईं बीजेवाईएम की महिला कार्यकर्ता प्रियंका शर्मा के बचाव में उनकी मां उतर आई हैं। प्रियंका की मां का कहना है कि उनकी बेटी ने कुछ भी गलत नहीं किया है लेकिन विपक्षी दल की कार्यकर्ता होने की वजह से उन्हें गिरफ्तार किया गया। बता दें कि शुक्रवार को पुलिस के रिपोर्ट दर्ज करने के बाद प्रियंका को गिरफ्तार कर लिया गया था। प्रियंका बीजेवाईएम के हावड़ा जिले की क्लब सेल संयोजक हैं। प्रियंका की मां ने कहा, ‘उसने सिर्फ एक तस्वीर शेयर की, जैसे दूसरे करते हैं, लेकिन विपक्षी कार्यकर्ता होने की वजह से उसे गिरफ्तार किया गया।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।