हमसे जुड़े

Follow us

33.4 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More
    Home फटाफट न्यूज़ मुस्लिम महासभ...

    मुस्लिम महासभा ने निकाला कैण्डल मार्च

    Muslim Mahasabha took out candle march

    टिवंकल के हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग

    श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। मुस्लिम महासभा ने मीरा चौक से भारत माता चौक तक कैण्डल निकालकर ढाई वर्षीय मासूम बच्ची मृतका टिवंकल शर्मा के हत्यारों को सरेआम फांसी की सजा देने की माँग की है। जिलाध्यक्ष नवाब खान के नेतृत्व में निकाले गए इस कैण्डल मार्च के भारत माता चौक पहुंचने पर दो मिनट का मौन रखकर मृतका टिवंकल शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। नवाब खान ने कहा कि अलीगढ़ में मात्र कुछ पैसों के लेन-देन के विवाद में हत्यारों ने मासूम बच्ची टिवंकल शर्मा को अमानवीय यातनाएं देकर विभत्स एवं दर्दनाक तरीके से उसकी हत्या कर दी।

    हत्यारों द्वारा किया गया यह एक घृणित कृत्य है, जिससे पूरे देश में भारी रोष व्याप्त है। मुस्लिम महासभा ने पुरजोर शब्दों में माँग की है कि मृतका टिवंकल शर्मा के हत्यारों को सरेआम फांसी की सजा दी जाए, ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके तथा अपराधियों में भय व्याप्त हो सके। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष इमरान खान, महासचिव इमरान खान, मोनू शर्मा, दीपू शर्मा, विकास सल्होत्रा, विशाल सल्होत्रा, संजय शर्मा, तरूण सोनी, सूरज, सलमान, अंकित, अनुज, वरूण सोनी, सौरभ, सन्नी, जुनेद खान, जाफर खान, कुणाल, चेनू, अंश, हर्षित, मोहित खन्ना, आरीफ सहित मुस्लिम महासभा के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।